1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs CSK: विराट कोहली फिर भरेंगे हुंकार, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार

RCB vs CSK: विराट कोहली फिर भरेंगे हुंकार, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 05, 2026 01:36 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 01:36 pm IST

IPL 2026 के पहले ही मैच में विराट कोहली ने अपने इरादे साफ कर दिए। कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

RCB vs CSK- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AFP

Virat Kohli: IPL 2026 में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी, तो नजरें एक बार फिर क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक विराट कोहली पर टिकी होंगी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला पहले से ही चर्चा में है, और फैंस को उम्मीद है कि किंग कोहली एक बार फिर बड़ा धमाका करेंगे। विराट कोहली IPL 2026 के पहले ही मैच में शानदार अर्धशतक जड़कर कमाल कर चुके हैं। अब उनकी नजरें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करने पर टिकी हैं।

कोहली का रिकॉर्ड शानदार 

विराट कोहली का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा से खास रहा है। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 35 मैच खेले हैं, जिसकी 34 पारियों में उनके बल्ले से 1146 रन आए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.2 का रहा है। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 90 रन है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि कोहली ने CSK के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह इस टीम के खिलाफ काफी भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली से इस बड़े मुकाबले में एक और शानदार पारी की उम्मीद होगी। RCB ने सीजन का पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की है और टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में CSK इस मैच में वापसी की कोशिश करेगी।

हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद

दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी इस मुकाबले को और खास बनाती है। ऐसे में एक बार फिर कोहली का बल्ला मैच का रुख तय कर सकता है। विराट कोहली का CSK के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह इस बार भी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर कोहली का बल्ला चला, तो RCB के लिए जीत की राह आसान हो सकती है। गौरतलब है कि विराट कोहली IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 8730 रन दर्ज हैं। 230 रन बनाते ही वह IPL के इतिहास में 9000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने घर पर लखनऊ की चुनौती, Head To Head में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2026: ऑरेंज कैप पर समीर रिजवी का कब्जा, रोहित शर्मा टॉप-5 की लिस्ट में कहां?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल