इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 10वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसे उनके गेंदबाजों ने पूरी तरह से सही साबित किया। इसमें मोहम्मद शमी ने काफी अहम भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद टीम के 2 सबसे खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को पवेलियन का रास्ता दिखाया। शमी ने इसी के साथ जहीर खान को एक खास मामले में पीछे भी छोड़ दिया।
पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले 7वें नंबर पर पहुंचे शमी
मोहम्मद शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अपना पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में हासिल किया। इसके बाद शमी ने अपने दूसरे ओवर की शुरुआत करने के साथ पहली ही गेंद पर ट्रैविस हेड का विकेट लिया। इसी के साथ अब आईपीएल इतिहास में मोहम्मद शमी पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में जहीर खान को पीछे छोड़ते हुए 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में टीम इंडिया से पिछले काफी लंबे समय से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार काबिज हैं, जिसमें उन्होंने आईपीएल इतिहास में पावरप्ले के दौरान अब तक कुल 79 विकेट हासिल किए हैं।
आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- भुवनेश्वर कुमार - 79 विकेट
- ट्रेंट बोल्ट - 72 विकेट
- दीपक चाहर - 67 विकेट
- संदीप शर्मा - 62 विकेट
- उमेश यादव - 58 विकेट
- ईशांत शर्मा - 57 विकेट
- मोहम्मद शमी - 54 विकेट
- जहीर खान - 52 विकेट
शमी ने अपने 4 ओवर्स में दिए सिर्फ 9 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शमी का गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें विरोधी टीम में शामिल एक से एक आक्रामक खिलाड़ी उनके खिलाफ रन बनाने में काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। मोहम्मद शमी ने इस में अपने 4 ओवर्स में जहां सिर्फ 9 रन दिए 2 विकेट लेने में भी कामयाब रहे।
ये भी पढ़ें
CSK vs RCB मैच से पहले अश्विन ने खोला राज, बताया कौन सी टीम है उनके दिल के करीब
RCB vs CSK: विराट कोहली फिर भरेंगे हुंकार, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार