1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आंद्रे रसेल का ऐतिहासिक कारनामा, टी20 क्रिकेट में यह डबल धमाका करने वाले बने पहले खिलाड़ी

आंद्रे रसेल का ऐतिहासिक कारनामा, टी20 क्रिकेट में यह डबल धमाका करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 06, 2026 10:57 am IST,  Updated : Nov 06, 2026 10:57 am IST

आंद्रे रसेल ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भी खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका था, जिसमें रसेल पहले ऐसे प्लेयर हैं जो 10000 से अधिक रन बनाने के साथ 500 प्लस विकेट भी लेने में कामयाब रहे हैं।

Andre Russell- India TV Hindi
आंद्रे रसेल Image Source : AP

टी20 क्रिकेट में अभी तक एक से एक शानदार रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिले हैं, लेकिन वेस्टइंडीज टीम के पूर्व खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने अब एक ऐसा कारनामा किया है जो उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका था। रसेल अभी भी फ्रेंचाइजी टी20 लीग्स में खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने नेपाल प्रीमियर लीग 2026 में ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसके दम पर वह इतिहास रचने में कामयाब रहे हैं। आंद्रे रसेल विराटनगर किंग्स स्क्वॉड की तरफ से नेपाल प्रीमियर लीग के मौजूदा जारी सीजन में खेल रहे हैं, जिसमें उनकी टीम के लिए सीजन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा लेकिन रसेल अपना कमाल दिखाने में कामयाब जरूर रहे हैं।

रसेल टी20 में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी

आंद्रे रसेल की गिनती टी20 क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें उनके नाम पर बल्ले और गेंद से कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब वह टी20 क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो 10000 से अधिक रन और 500 से अधिक विकेट अपने नाम करने में कामयाब हो गए हैं। रसेल ने 500 विकेट का आंकड़ा पहले ही पूरा कर लिया था, जिसके बाद अब वह बल्ले से 10 हजार रनों का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब हो गए हैं। रसेल टी20 क्रिकेट में 10000 या उससे अधिक रन बनाने वाले 21वें खिलाड़ी हैं, जिसमें इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर 15062 रनों के साथ इंग्लैंड के जोस बटलर काबिज हैं। रसेल टी20 क्रिकेट में अब वेस्टइंडीज के सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं जो दस हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हो गए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विंडीज खिलाड़ी

  • कायरन पोलार्ड - 14999 रन
  • क्रिस गेल - 14562 रन
  • निकोलस पूरन - 11520 रन
  • आंद्रे रसेल - 10077 रन
  • आंद्रे फ्लेचर - 9206 रन

रसेल 550 विकेट पूरे करने के भी पहुंचे करीब

टी20 क्रिकेट में अभी तक 500 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा सिर्फ 6 खिलाड़ी ही करने में कामयाब हुए हैं, जिसमें एक नाम आंद्रे रसेल का भी शामिल है जो इस सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में पांचवें रूप हैं। रसेल अब तक 616 टी20 मैचों में खेलते हुए 25.55 के औसत से 545 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं, जिसमें अब वह 550 विकेट पूरे करने के आंकड़े से काफी करीब पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें

माइकल हसी की वापसी, एशेज और ODI World Cup के लिए मिला अहम काम

IND vs NZ ODI सीरीज के दूसरे मैच से पहले टीम को झटका, पूरी सीरीज से बाहर हो गया धाकड़ खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।