1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: KKR का साथ छोड़ LSG से जुड़ा ये धाकड़ कोच, टीम इंडिया को भी दे चुके हैं कोचिंग

IPL 2026: KKR का साथ छोड़ LSG से जुड़ा ये धाकड़ कोच, टीम इंडिया को भी दे चुके हैं कोचिंग

IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में भरत अरुण की एंट्री हो गई है। भरत अरुण गेंदबाजी कोच की भूमिका संभालेंगे।

Bharat Arun- India TV Hindi
Image Source : GETTY भरत अरुण

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के लिए भरत अरुण को अपना नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। भरत अरुण टीम इंडिया के बॉलिंग कोच रह चुके हैं और भारतीय गेंदबाजी यूनिट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का श्रेय उनको जाता है। अब वह LSG में बॉलिंग कोच की भूमिका में नजर आएंगे। 62 साल के भरत अरुण ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR के साथ चार साल का कार्यकाल पूरा किया। इस दौरान साल 2024 में KKR की टी टीम चैंपियन बनी। हालांकि, IPL 2025 में KKR ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया।

LSG पहुंचे भरत अरुण

ना ही KKR, ना LSG और ना ही खुद अरुण ने इस डील को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी की है, लेकिन Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली इस फ्रेंचाइजी के साथ दो साल का करार किया है। भरत अरुण के पास अब LSG के गेंदबाजी यूनिट को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी, जिससे फ्रेंचाइजी को अपने पहले खिताब की ओर बढ़ने में मदद मिल सके।भरत अरुण और KKR के बीच यह विदाई आपसी सहमति से हुई है। टीम में पहले से ही ड्वेन ब्रावो मेंटर की भूमिका संभाल रहे थे। 

भरत अरुण के LSG के कोचिंग स्टॉफ में शामिल होने से टीम के गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है क्योंकि उन्हें कोचिंग का अच्छा-खासा अनुभव है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके आने से LSG की गेंदबाजी कितनी बेहतर होती है। बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स का पिछला IPL सीजन कुछ खास नहीं रहा था। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर रही थी।

जहीर खान को लेकर असमंजस

भरत अरुण के टीम से जुड़ने का मतलब है कि पिछले सीजन टीम के मेंटर रहे जहीर खान का करार अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। जहीर का फ्रेंचाइजी के साथ एक साल का ही करार था और अब मैनेजमेंट उस पर पुनर्विचार कर रहा है। इसी तरह मुख्य कोच जस्टिन लैंगर की भूमिका भी अब अनिश्चित दिख रही है। यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी अपने हेड कोच चंद्रकांत पंडित के साथ रास्ते अलग कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें:

T20I और ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान, पैट कमिंस की जगह ये धाकड़ खिलाड़ी बना कप्तान

NZ vs ZIM: कितने बजे शुरू होंगे टेस्ट मैच? भारत में ऐसे देख पाएंगे LIVE

Latest Cricket News