1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 31 गेंदों में 95 रन, UP T20 लीग में इस बल्लेबाज ने मचाया तहलका, रिंकू सिंह की टीम को मिला नया सुपरस्टार

31 गेंदों में 95 रन, UP T20 लीग में इस बल्लेबाज ने मचाया तहलका, रिंकू सिंह की टीम को मिला नया सुपरस्टार

रिंकू सिंह इन दिनों UP T20 लीग में खेल रहे हैं। वहां वह मेरठ मैवरिक्स की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीजन के पहले ही मैच में उनकी टीम के एक खिलाड़ी ने 95 रनों की तूफानी पारी खेली है।

Rinku Singh- India TV Hindi
Image Source : GETTY रिंकू सिंह

UP T20 के लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत 17 अगस्त से हो चुकी है। सीजन का पहला मैच रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मैवरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच खेला गया। इस मैच में रिंकू सिंह की टीम ने 86 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पहले ही मैच में मेरठ के बल्लेबाज माधव कौशिक ने तूफानी पारी खेली, उनकी इस पारी को देखने क्रिकेट जगत में चारों तरफ उनकी बातें हो रही है। माधव के रूप में रिंकू सिंह की टीम को इस सीजन एक उभरता हुआ सितारा मिला है।

माधव कौशिक ने खेली बेहतरीन पारी

माधव कौशिक की बात करें तो उन्होंने इस मैच में 31 गेंदों में नाबाद 95 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 306.45 का रहा। उनकी इसी पारी के बदौलत मेरठ की टीम 20 ओवर में 225 रन बनाने में कामयाब रही। इस मैच में माधव 12वें ओवर में बैटिंग करने उतरे। उतरने के साथ ही उन्होंने चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। सिर्फ 18 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया।

शतक पूरा नहीं कर पाए माधव कौशिक

एक वक्त ऐसा लग रहा था कि वह इस मैच में शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन अंत में वह ऐसा करने से 5 रन से दूर रह गए। अपनी इस 95 रनों की पारी में माधव ने 82 रन तो चौके और छक्के से ही बना दिए। वहीं दूसरे छोर पर मौजूद ऋतुराज शर्मा ने भी उनका अच्छा साथ दिया। वह भी 36 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने भी अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 130 रन की पार्टनरशिप हुई।

डोमेस्टिक क्रिकेट में माधव कौशिक के आंकड़े

माधव कौशिक की बात करें तो वह डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। वहां उन्होंने अब तक 22 फर्स्ट क्लास मैच, 23 लिस्ट ए मैच और 14 T20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 35.16 के औसत से 1090 रन बनाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 41.76 के औसत से 877 रन बनाए हैं। टी-20 में उन्होंने 250 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में माधव ने 3 शतक और लिस्ट ए क्रिकेट में 2 शतक लगाए हैं।

यह भी पढ़ें

The Hundred: हैट्रिक लेकर इस अंग्रेज गेंदबाज ने काटा बवाल, टूर्नामेंट के इतिहास में छठी बार हुआ ऐसा करिश्मा

कगिसो रबाडा के पास इरफान पठान को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका, सिर्फ इतने विकेट की है जरूरत

Latest Cricket News