A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: मनीष पांडे का कैच देखकर दुनिया रह गई सन्न, विराट कोहली का भी मुंह खुला रह गया

VIDEO: मनीष पांडे का कैच देखकर दुनिया रह गई सन्न, विराट कोहली का भी मुंह खुला रह गया

मनीष पांडे ने आईपीएल में टिम डेविड का कमाल का कैच पकड़ा। इस दौरान सभी लोग देखते ही रह गए। ये इस सीजन सबसे शानदार और बेहतरीन कैचों में से एक हो गया है।

manish pandey- India TV Hindi
Image Source : PTI मनीष पांडे

मनीष पांडे उन खि​लाड़ियों में शुमार होते हैं, जो आईपीएल की शुरुआत से ही खेलते आ रहे हैं। ये बात और है कि अब वे ज्यादा मैदान पर नहीं दिखते, लेकिन जब आते हैं तो अपनी छाप छोड़ते हैं। मनीष पांडे ने बुधवार को आरसीबी बनाम केकेआर मैच में ऐसा कैच पकड़ा कि दुनिया देखती रह गई। यहां तक ​कि विराट कोहली का मुंह भी ताज्जुब में खुला का खुला रह गया। इसका वीडियो नीचे आप देख सकते हैं। 

अभी तक एक भी बार इस सीजन नहीं की है मनीष ने बैटिंग

आईपीएल में बुधवार को रायपुर में आरसीबी और केकेआर के बीच मैच खेला गया। कोलकात नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग की। उन्होंने 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बन दिए। मनीष पांडे इस बार आईपीएल में केकेआर के लिए खेल रहे हैं। उन्हें इस साल अब तक केवल तीन ही मैचों में खेलने का मौका मिला है, लेकिन एक भी बार उनकी बैटिंग नहीं आई। लेकिन जब भी जरूरत पड़ती है वे मैदान पर आते हैं और फील्डिंग करते हैं। दरअसल केकेआर के लिए फील्डिंग की पहली पसंद मनीष पांडे ही होते हैं। ऐसा क्यों है, ये दिख भी गया। 

मनीष ने पकड़ा टिम डेविड का रोमांचक कैच

मनीष पांडे ने मैच के दौरान आरसीबी के खतरनाक बल्लेबाज टिम डेविड का ऐसा कैच पकड़ा, जो करीब करीब असंभव टाइप का था। टिम डेविड तीन बॉल पर केवल दो ही रन बना सके। कार्तिक त्यागी की बॉल पर ये कैच पकड़ा गया। जिसे देखकर त्यागी और दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली भी हैरान रह गए। मनीष पांडे ने बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार कैच लिया। वैसे तो बहुत सारे कैच इस सीजन पकड़े गए हैं, लेकिन इस पर चर्चा हो सकती है कि क्या ये सीजन का सबसे बेहतरीन कैच है। 

इस साल का हो सकता है सबसे शानदार कैच

दरअसल टिम डेविड ने ऑफ स्टंप पर बैकफुट से कट मारा। ऐसा लगा कि बॉल बाउंड्री के पार चली जाएगी, लेकिन बीच में मनीष आ गए। उन्होंने अपनी बाईं ओर पूरी लंबाई में डाइव लगाई और एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। गेंद लगभग उनके पास से निकल गई थी, फिर भी अपनी बाईं हथेली से उन्होंने उसे पकड़ लिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी तय किया कि गेंद जमीन पर न गिरे। इसके बाद मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर से ये तय किया कि ये सही कैच है कि नहीं, बाद में पता चला कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है। इसके बाद विराट कोहली ने जाकर मनीष पांडे को गले लगाया और स्पोर्ट्समैन स्प्रिट का परिचय दिया। 

यहां देखें कैच का वीडियो

यह भी पढ़ें 

ऑरेंज कैप की जंग में विराट कोहली की धमाकेदार एंट्री, मुंह ताकते रह गए बड़े- बड़े बल्लेबाज

IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में फिर से उलटफेर, आरसीबी ने किया टॉप पर कब्जा, गुजरात टाइटंस को नुकसान

Latest Cricket News