कोई खिलाड़ी आखिर कितने दिन तक आउट ऑफ फॉर्म रहेगा। इंतजार की भी हद होती है। लगातार 13 टेस्ट खेलने के बाद भी अभी तक ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन के बल्ले से एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर संकट में नजर आ रही है। टीम के बड़े बड़े बल्लेबाज एक एककर आउट होकर वापस जाते रहे और टीम भरभराकर आउट हो गई।
साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में बनाए हैं 425 रन
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज का दूसरा मुकाबला इस वक्त चल रहा है। साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित कर दी थी। एक वक्त साउथ अफ्रीका की टीम भी 110 रन पर ही टीम के छह विकेट गिर गए थे। सात विकेट जब गिरे, तब टीम का स्कोर 242 रन था, लेकिन इसके बाद एक बड़ी और अहम साझेदारी हुई। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 179 रनों की जबरदस्त पारी खेली। वहीं मार्को यानसेन ने 85 रन बनाए। साइमन हार्मर ने भी 82 रन बनाए। इसी की बदौलत टीम इतना बड़ा स्कोर कर पाई।
मार्नस लाबुशेन फिर से केवल 14 रन बनाकर आउट
इसके बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज निक मेडिसन फिर बिना खाता खोले आउट हो गए। ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन 14 रन ही बना सके। यानी लाबुशेन से एक बार फिर रन नहीं बने। पिछले 13 टेस्ट और 46 पारियों से उनका बल्ला खामोश है। वे इस दौरान एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं। मार्नस ने टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी शतक जुलाई 2023 में लगाया था, इसके बाद से लेकर अब तक वे शतक के लिए भी तरस रहे हैं।
मैच में बारिश ने भी डाला खलल, एक और दिन ही है बाकी
अब तो ऐसा लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए वे बोझ बन गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई का कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। जब टीम का स्कोर केवल 65 रन था, तब तक उसके छह विकेट गिर चुके थे। केवल स्टीव स्मिथ ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का प्रतिरोध करने में कामयाब रहे। बाकी कोई बल्लेबाज आते और जाते रहे। आज यानी बुधवार को मैच का चौथा दिन है। इस मैच में बारिश ने भी खलल डाला और शुरुआती काफी वक्त बर्बाद हुआ। अब देखना है कि बचे हुए टाइम में क्या मैच का नतीजा निकल पाएगा। फिलहाल तो साउथ अफ्रीका ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूती से बना रखी है।
यह भी पढ़ें
आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन की जंग और भी तगड़ी, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बेहद करीब
टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच, जियो हॉट स्टार पर नहीं आएगा मुकाबला
Latest Cricket News