A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR को IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले मिली गुड न्यूज, फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

KKR को IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले मिली गुड न्यूज, फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने से पहले ही कई बड़े खिलाड़ी अनफिट होने की वजह से बाहर हो चुके हैं। वहीं केकेआर के लिए इसी बीच अच्छी खबर सामने आई है जिसमें उनके स्क्वाड का हिस्सा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं।

Matheesha Pathirana- India TV Hindi
Image Source : AFP मथीशा पथिराना

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा लेकिन उससे पहले कई खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं के चलते उनकी फ्रेंचाइजियों की टेंशन बढ़ गई है। इसमें से कुछ प्लेयर जहां पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं तो वहीं कुछ शुरुआती मुकाबलों में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सीजन का आगाज होने से पहले एक अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें उनके स्क्वाड का इस बार हिस्सा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा रही है कि पथिराना आईपीएल 2026 सीजन के पहले मुकाबले से खेलते हुए दिख सकते हैं।

पथिराना हुए पूरी तरह फिट, बोर्ड से NOC भी मिली

मथीशा पथिराना टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंकाई टीम की स्क्वाड का हिस्सा थे, जिसमें ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से पथिराना लगातार मैदान से बाहर चल रहे हैं। मथीशा पथिराना अब अपनी फिटनेस को फिर से हासिल करने के साथ गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छी खबर है। वहीं पथिराना को अब श्रीलंका क्रिकेट से IPL में खेलने के लिए NOC भी मिल गई है। इसको लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई को श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायके ने दिए अपने बयान में कहा कि इस तेज गेंदबाज ने अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और उन्हें खेलने के लिए जरूरी मंजूरी भी मिल गई है। दिसानायके ने कहा कि जहां तक मुझे पता है, वह फिट है और हमने उन्हें IPL में हिस्सा लेने के लिए NOC दे दी है। मथीशा पथिराना ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और अब वे पूरी तरह फिट हैं, लेकिन KKR को उनकी फिटनेस को लेकर सतर्क रहना होगा।

केकेआर के लिए है राहत भरी खबर

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मथीशा पथिराना का पूरी तरह से फिट होना एक बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि उनके तेज गेंदबाजी ग्रुप में शामिल हर्षित राणा का इस सीजन में हिस्सा लेना मुश्किल दिख रहा है। वहीं इसके अलावा केकेआर के स्क्वाड में तेज गेंदबाज के रूप में अन्य कोई बड़े नाम मौजूद नहीं हैं। ऐसे में पथिराना जो इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हुआ करते थे उनका फिट होना केकेआर के लिए अच्छी खबर मानी जा सकती है। वहीं बोर्ड से NOC मिलने के बाद वह जल्द ही स्क्वाड के साथ भी जुड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 से बाहर होने की मची होड़, अब SRH का धाकड़ खिलाड़ी पूरे सीजन से हो गया बाहर

संजू सैमसन और एमएस धोनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान दिखे बातचीत करते हुए, VIDEO हुआ वायरल

Latest Cricket News