1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में किया कमाल

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में किया कमाल

मैट रेनशॉ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले ही मैच में शतक लगा दिया है। ये उनका पहला शतक है। इसी की बदौलत टीम ने एक बड़ा स्कोर बना दिया है।

matt renshaw- India TV Hindi
Image Source : AP मैट रेनशॉ

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज के पहले ही मुकाबले में मैट रेनशॉ ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। खास बात ये है कि ये रेनशॉ की वनडे में पहली सेंचुरी है। इससे पहले वे दो अर्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन शतक तक अब पहुंच पाए हैं। रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के नए खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो अभी अपना 10वां ही वनडे मैच खेल रहे हैं। 

ट्रेविस हेड और जोश इंग्लिस का नहीं चला बल्ला

इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो चुकी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर बनाने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। जोश इंग्लिस भी चार ही रन बना पाए। कप्तान मिचेल मार्श ने 36 रन की छोटी सी पारी खेली। हालांकि कूपन कनोली ने 51 रन की एक अच्छी पारी खेली। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मैट रेनशॉ की हो रही है, जिन्होंने अपना पहला शतक लगाया है। 

केवल 86 बॉल पर पूरी की रेनशॉ ने सेंचुरी

मैट रेनशॉ ने केवल 86 बॉल पर ही सेंचुरी पूरी कर ली। इसके बाद भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी। हालांकि इससे पहले कि पारी के 50 ओवर पूरे हो पाते, उन्हें वापस पवेलियन जाना पड़ा। रेनशॉ ने 94 बॉल पर 109 रनों की अच्छी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और तीन चौके लगाए। 

रेनशॉ ने शतक लगाकर किया कमाल

खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के किसी बल्लेबाज ने करीब 22 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में शतक लगाया है। इससे पहले साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 105 रनों की पारी खेली थी। इतना ही नहीं, नंबर छह और इससे नीचे के क्रम में खेलते हुए करीब तीन साल बाद ऑस्ट्रेलियाई ब​ल्लेबाज ने शतक लगाया है। साल 2023 के वनडे विश्व कप के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। तब वो मैच मुंंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।  

यह भी पढ़ें 

IND vs AFG संभावित XI, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका, वरुण चक्रवर्ती की जगह किसी होगी एंट्री

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच, टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव

Latest Cricket News