1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI में हुई निकोलस पूरन की एंट्री, अब कायरन पोलार्ड के साथ इस लीग में खेलते हुए आएंगे नजर

MI में हुई निकोलस पूरन की एंट्री, अब कायरन पोलार्ड के साथ इस लीग में खेलते हुए आएंगे नजर

निकोलस पूरन को ILT20 लीग के आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की एक फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से 2 दिसंबर से हो रही है।

Nicholas Pooran- India TV Hindi
Image Source : AP निकोलस पूरन

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी और ILT20 की पूर्व चैंपियन टीम MI एमिरेट्स ने बुधवार को निकोलस पूरन को आगामी टूर्नामेंट के चौथे सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही में ILT20 लीग 2024 में MI एमिरेट्स के साथ खिताब जीतने वाले कायरन पोलार्ड को भी टीम में शामिल कर लिया गया है। पोलार्ड कुल 18 टी20 टाइटल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे चुके हैं जिसमें पांच खिताब उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ जीते हैं।

एमआई न्यू यॉर्क के लिए खेल चुके हैं निकोलस पूरन

निकोलस पूरन भी इससे पहले एमआई की फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे चुके हैं। उन्होंने साल 2023 और 2025 में मेजर क्रिकेट लीग में एमआई न्यू यॉर्क के लिए दो खिताब जीते हैं। एमआई एमिरेट्स की टीम  ILT20 2025 में 4 दिसंबर को गल्फ जायंट्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत 2 दिसंबर से डिफेंडिंग चैंपियन दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच मुकाबले से होगी।

निकोलस पूरन का टी-20 फॉर्मेट में कैसा है रिकॉर्ड

निकोलस पूरन की बात करें तो वह टी20 फॉर्मेट के एक बेहतरीन और सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनकी गिनती मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर की जाती है। वह अभी तक 424 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। जहां उनके नाम कुल 9952 रन दर्ज हैं। वह 10 हजार टी20 रन बनाने के भी बेहद करीब हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें सिर्फ 48 रन की जरूरत है। आईपीएल में भी निकोलस पूरन तीन टीमों के लिए अब तक कुल 90 मैच खेल चुके हैं और वहां उनके बल्ले से 2293 रन आए हैं। वह आईपीएल में इस वक्त लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं और आईपीएल 2025 में भी उन्होंने 14 मैचों में 524 रन बनाए थे।

पोलार्ड आईपीएल में MI के लिए जीत चुके हैं पांच खिताब

बात करें कायरन पोलार्ड की तो वह टी20 इतिहास के सबसे अनुभवी खिलाड़ी में से एक हैं। आईपीएल 2022 के बाद उन्होंने इस लीग से संन्यास ले लिया था। मगर वह उसके बाद से मुंबई इंडियंस के साथ सपोर्ट स्टाफ के तौर पर जुड़े हुए हैं। आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कुल 189 मैचों में 3412 रन बनाए हैं और वहां 69 विकेट भी अपने नाम किए। वहीं ओवरऑल पोलार्ड ने अपने करियर में अब तक कुल 722 टी-20 मुकाबले खेले और वहां उन्होंने 14237 रन बनाए हैं और इस दौरान वह 333 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में पोलार्ड और पूरन के टीम में आने से ILT20 2025 के लिए MI एमिरेट्स की टीम काफी मजबूत हो गई है।

यह भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका ने पहली बार मारी फाइनल में एंट्री, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को बुरी तरह हराया

366 दिनों के बाद होगी इस खिलाड़ी की ODI में वापसी, सेमीफाइनल मैच से पहले दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News