इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने के साथ दूसरा मुकाबला दो बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जिसमें उनकी नजरें सीजन की शुरुआत जीत के साथ करने पर रहने वाली है। मुंबई इंडियंस का आईपीएल में अब तक केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है, लेकिन वह पिछले 14 साल से आईपीएल सीजन में अपना पहला मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सके, जिसमें इस बार इसे बदलने की कोशिश भी रहेगी। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता कृष्णमचारी श्रीकांत का रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्हें केकेआर को चेताया है।
रोहित शर्मा केकेआर के गेंदबाजों का बना देंगे हलवा
आईपीएल के इतिहास में रोहित शर्मा का सभी टीमों के खिलाफ अब तक बल्ले से काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, केकेआर के खिलाफ रोहित और भी अधिक घातक दिखते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उनका रिकॉर्ड है। वहीं कृष्णमचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा को लेकर कहा कि कुछ साल पहले तक रोहित शर्मा के लिए केकेआर हलवा की तरह थी। वह इस बार की उनकी गेंदबाजी को हलवा की तरह खाएंगे। रोहित को जैसे ही केकेआर की टीम दिखती है तो वह अपने कम्फर्ट जोन में आ जाते हैं, जिसमें केकेआर उनकी बादाम हलवा टीम है।
केकेआर के खिलाफ अब तक हजार से ज्यादा रन बना चुके रोहित
रोहित शर्मा को लेकर बात की जाए तो वह आईपीएल के इतिहास में उन कुछ प्लेयर्स की लिस्ट में शुमार हैं जो किसी एक टीम के खिलाफ हजार से अधिक रन बनाने में कामयाब हो सके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने अब तक 35 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 36.68 के औसत से 1083 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से एक शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। रोहित का केकेआर के खिलाफ स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 127.86 का रहा है।
ये भी पढ़ें
विराट कोहली बने एशिया के 'किंग', तोड़ दिया शोएब मलिक का बहुत बड़ा रिकॉर्ड
'सच कहूं तो मुझे इसमें मजा आया'- RCB से हारने के बाद ईशान किशन ने ये क्या कह दिया
Latest Cricket News