1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'सच कहूं तो मुझे इसमें मजा आया'- RCB से हारने के बाद ईशान किशन ने ये क्या कह दिया

'सच कहूं तो मुझे इसमें मजा आया'- RCB से हारने के बाद ईशान किशन ने ये क्या कह दिया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 29, 2026 10:38 am IST,  Updated : Mar 29, 2026 10:42 am IST

Ishan Kishan: ईशान किशन ने IPL में पहली बार कप्तानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ की। इस मैच में ईशान की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : AP

Ishan Kishan: ईशान किशन ने आईपीएल में कप्तान के तौर पर अपना डेब्यू RCB के खिलाफ मैच में किया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में SRH को RCB के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में SRH के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से बेहतरीन पारी जरूर खेली, लेकिन कप्तान के तौर पर अपने पहले टेस्ट में वो फेल हो गए। इस बीच मैच हारने के बाद ईशान किशन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भले ही वह ये मुकाबला हार गए लेकिन उनको कप्तानी में मजा आया।

ईशान ने कहा शॉट सिलेक्शन पर ध्यान देना होगा

ईशान किशन ने मैच के बाद कहा कि मुझे लगता है कि पहले 3-4 ओवरों के बाद विकेट ने निश्चित रूप से अच्छा साथ दिया। आप जानते हैं, हमने शुरुआत में ही कुछ विकेट गंवा दिए थे, और अगली बार हमें इस बात का ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरी पारी में विकेट को देखते हुए, उस पर बैटिंग करना काफी आसान था और गेंद भी काफी अच्छे से बैट पर आ रही थी। तो हां, अगली बार हमें शॉट चुनने में थोड़ी समझदारी दिखानी होगी।

विराट कोहली का विकेट लेना बहुत जरूरी था

ईशान ने आगे कहा कि शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला है। आप जानते हैं, खासकर बल्लेबाजों को भी इसका श्रेय मिलना चाहिए, जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, खासकर चेज करते समय विराट भाई ने। उनका विकेट जितनी जल्दी हो सके लेना बहुत जरूरी है। वरना, अगर वह टिके रहे, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है।

कप्तानी करने में मुझे बहुत मजा आया- ईशान किशन 

सच कहूं तो मुझे इसमें बहुत मजा आया, आप जानते हैं, मैंने इसके हर पल का आनंद लिया। यह IPL है, इसलिए कभी-कभी घबराहट तो होती ही है। लेकिन एक टीम के तौर पर हम इसमें और बेहतर होते जाएंगे। कप्तानी के बारे में मैं और क्या कह सकता हूं? अगर हम आने वाले मैच जीतते हैं, तो टूर्नामेंट में आगे बढ़ना हमारे लिए काफी आसान हो जाएगा। हमें थोड़ी और मेहनत करनी होगी। यह पहला मैच है और अभी के लिए ये गलतियां स्वीकार्य हैं। हम बॉलिंग को लेकर थोड़े और सावधान रहेंगे। शायद अगले मैच से हम और भी मजबूत होकर उतरेंगे।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कही दिल की बात, बोले- मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं

विराट कोहली ने SRH के खिलाफ मैच में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, सीजन के पहले ही मैच में किया बड़ा धमाका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल