A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs RCB: विराट और बुमराह के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन तीन प्लेयर्स बैटल पर रहेंगी नजरें

MI vs RCB: विराट और बुमराह के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन तीन प्लेयर्स बैटल पर रहेंगी नजरें

IPL 2026 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मैच के दौरान किन 3 प्लेयर्स बैटल पर सभी की नजरें रहेंगी, यहां उसके बारे में बताया गया है।

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : AP विराट कोहली vs जसप्रीत बुमराह

MI vs RCB Players Battle: आईपीएल 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच के लिए दोनों ही टीमों के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ प्लेयर्स की फौज है। ऐसे में ये मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन अब तक सिर्फ एक ही मैच जीतने में कामयाब हो पाई है, वहीं RCB ने अब तक दो मैच जीते हैं। MI vs RCB मैच से पहले हम आपको उन 3 प्लेयर्स बैटल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

विराट कोहली बनाम जसप्रीत बुमराह

विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बीच इस मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है। जब भी ये दो महान भारतीय खिलाड़ी आमने-सामने होते हैं, तो मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ जाता है। IPL में अब तक विराट ने 17 पारियों में बुमराह का सामना किया है। इस दौरान विराट पांच बार बुमराह की गेंद पर आउट हो चुके हैं। हालांकि, कोहली ने इस दौरान काफी रन भी बनाए हैं। उन्होंने बुमराह के खिलाफ 148.51 के शानदार स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए हैं। विराट भले ही बुमराह के खिलाफ लगातार आउट हुए हों लेकिन वह इस तेज गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। अब देखना ये होगा कि इस मैच में बुमराह के खिलाफ उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

रोहित शर्मा बनाम भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार RCB के तेज गेंदबाजी आक्रमण का एक अहम हिस्सा बने हुए हैं और इस मैच में वह MI के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे। रोहित शर्मा के खिलाफ भुवी का रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। रोहित ने IPL की 16 पारियों में उनका सामना किया है, जिसमें उन्होंने 69 गेंदों पर 94 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 136.23 रहा है। इस दौरान भुवनेश्वर की गेंद पर रोहित सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। इन आंकड़ों को देखकर ये पता चलता है कि आईपीएल में भुवी के खिलाफ रोहित के आंकड़े काफी अच्छे हैं।

हार्दिक पांड्या बनाम क्रुणाल पांड्या

आईपीएल 2026 में आज दो भाई के बीच टक्कर होगी। दरअसल हम बात कर रहे हैं क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या की। क्रुणाल इस आईपीएल सीजन में RCB का हिस्सा हैं तो वहीं हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। आईपीएल में अब तक पांच पारियों में इन दोनों का आमना सामना हुआ है। हार्दिक ने क्रुणाल की गेंदों पर 93.54 के स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाए हैं, जबकि क्रुणाल उन्हें सिर्फ एक बार ही आउट कर पाए हैं। अब देखना ये होगा कि इस मैच में दोनों प्लेयर्स का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

IPL में सबसे ज्यादा बार आउट होने के मामले में ये टीम टॉप पर, डिफेंडिंग चैंपियन RCB भी इस नंबर पर

MI vs RCB: मुंबई में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज करेंगे कमाल? कैसा रहेगा वानखेड़े की Pitch का मिजाज

Latest Cricket News