1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में सबसे ज्यादा बार आउट होने के मामले में ये टीम टॉप पर, डिफेंडिंग चैंपियन RCB भी इस नंबर पर

IPL में सबसे ज्यादा बार आउट होने के मामले में ये टीम टॉप पर, डिफेंडिंग चैंपियन RCB भी इस नंबर पर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 12, 2026 04:13 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 04:13 pm IST

आईपीएल 2026 सीजन में अब तक 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से जहां प्रभावित किया तो कुछ ने बिल्कुल ही उम्मीद से विपरीत खेल दिखाया है। वहीं इसी में एक नाम दिल्ली कैपिटल्स का है जिन्होंने पहले 2 मैच में तो जीत हासिल की लेकिन पिछले दो मुकाबलों में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा।

Delhi Capitals- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग में जहां मौजूदा समय में सभी टीमों की धाकड़ बल्लेबाजी को लेकर बात की जाती है, तो वहीं कुछ ऐसी भी टीमें हैं जिनके लिए पूरे 20 ओवर्स बैटिंग करना भी काफी मुश्किल दिखता है। इसी में एक नाम दिल्ली कैपिटल्स का है जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार विपक्षी टीम के खिलाफ ऑल आउट होने वाली टीम है। आईपीएल 2026 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआत काफी अच्छी की थी, जिसमें उन्होंने पहले 2 मैचों को अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद लगातार दो मैचों में वह हार का सामना कर चुके हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की 20 ओवर्स में ऑल आउट भी हो गई।

आईपीएल में 31वीं बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम हुई ऑल आउट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के पहले सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा है, लेकिन अब तक एक भी बार ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो सकी है। दिल्ली कैपिटल्स को लेकर बात की जाए तो उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार विरोधी टीम के खिलाफ ऑल आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसमें वह अब तक 31 बार ऑल आउट हो चुकी है। इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम का नाम है जिन्होंने भी अब तक एक भी बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया वह अब तक विरोधी टीम के खिलाफ 27 बार ऑल आउट हो चुकी है।

आरसीबी तीसरे नंबर पर, राजस्थान पांचवीं पोजीशन पर

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिसमें वह आईपीएल में विरोधी के खिलाफ अब तक 26 बार ऑल आउट हो चुकी है। तीन बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है, जिसमें 25 बार वह विरोधी टीम के खिलाफ ऑल आउट हो चुकी है, वहीं पांचवें नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है जिन्होंने आईपीएल की ट्रॉफी को अब तक सिर्फ एक बार अपने नाम किया है वह विरोधी टीम के खिलाफ 25 बार ऑल आउट हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

CSK vs DC: अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे, फिर भी क्यों हुए रिटायर आउट? आयुष म्हात्रे ने किया बड़ा खुलासा

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर डगआउट में फोन इस्तेमाल करते कैमरे में कैद, BCCI ले सकता है एक्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल