IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत के पीछे जहां बड़े शॉट्स और शानदार बल्लेबाजी रही, वहीं एक अनोखा फैसला भी चर्चा विषय रहा। दरअसल, चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में आयुष म्हात्रे को रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा अब खुद म्हात्रे ने इस फैसले पर खुलकर बात की है और साफ कहा है कि उनके लिए टीम सबसे ऊपर है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यह फैसला उस समय लिया गया, जब टीम को आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। इस रिटायर्ड आउट के साथ आयुष म्हात्रे उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें IPL में इस तरह आउट किया गया है। वह CSK के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्धशतक के बावजूद रिटायर्ड आउट किया गया।
क्यों लिया गया रिटायर्ड आउट का फैसला?
चेन्नई का का स्कोर 18वें ओवर में 2 विकेट पर 175 रन था, लेकिन इसके बाद रन गति धीमी पड़ गई। लुंगी एंगिडी और टी नटराजन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। आयुष म्हात्रे 36 गेंदों पर 59 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश कर रहे, लेकिन उस समय तेजी से रन नहीं बना पा रहे थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ‘रिटायर्ड आउट’ कर शिवम दुबे को मैदान पर उतारने का फैसला किया, जो डेथ ओवरों में बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं।
म्हात्रे ने CSK को बताया फैमिली
मैच के बाद आयुष म्हात्रे ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि ऐसा कुछ खास नहीं था। वह बल्लेबाजी कर रहा थे, लेकिन टीम को बड़े शॉट्स की जरूरत थी। शिवम दुबे बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। वह लय नहीं पकड़ पा रहा था, इसलिए टीम ने ऐसा प्लान बनाया। यह खेल का हिस्सा है। चेन्नई का यह दांव पूरी तरह सफल रहा। शिवम दुबे ने अंत में तेजी से रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया और स्कोर 212/2 तक ले गए। म्हात्रे ने CSK के माहौल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत अलग और खास है। यहां उन्हें परिवार जैसा महसूस होता है। सभी उन्हें बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं और सपोर्ट स्टाफ भी काफी मदद करता है।
यह भी पढ़ें:
'वैभव सूर्यवंशी के आगे लोग अभिषेक को भुला देंगे', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का अजीबोगरीब दावा