1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs GT Head To Head: लखनऊ और गुजरात के बीच होगी हाई-वोल्टेज टक्कर, हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

LSG vs GT Head To Head: लखनऊ और गुजरात के बीच होगी हाई-वोल्टेज टक्कर, हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 12, 2026 07:44 am IST,  Updated : Apr 12, 2026 07:45 am IST

IPL 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच जबरदस्त टक्कर होने जा रही है। लखनऊ के घर यानी एकाना स्टेडियम में गुजरात की कड़ी परीक्षा होगी।

LSG vs GT - India TV Hindi
लखनऊ बनाम गुजरात Image Source : AFP

LSG vs GT Head To Head: IPL 2026 में रविवार यानी 12 अप्रैल की दोपहर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घर में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। दोनों ही टीमें जीत की लय में हैं, ऐसे में फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी उम्मीद है। लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार दो रोमांचक जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी हुई है। कप्तान ऋषभ पंत की नजर अब तीसरी जीत पर होगी, और इस बार वह अपनी टीम के लिए एक आसान जीत भी चाहेंगे। टीम का संतुलन फिलहाल शानदार नजर आ रहा है और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की पूरी कोशिश होगी।

वहीं, दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस भी इस मुकाबले में जबरदस्त जीत के बाद उतर रही है। टीम ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की थी। ऐसे में गुजरात की कोशिश होगी कि इस जीत की लय को बरकरार रखा जाए।

हेड-टू-हेड में गुजरात का पलड़ा भारी

IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस ने 4 बार जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैच अपने नाम करने में सफल रही है। अब तक के आंकड़े भले ही गुजरात के पक्ष में हों, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला पूरी तरह से कांटे की टक्कर का होने वाला है। दोनों टीमों की फॉर्म और संतुलन को देखते हुए यह मुकाबला किसी भी दिशा में जा सकता है, और यही अनिश्चितता इसे और भी रोमांचक बनाती है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

गुजरात टाइटंस का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

यह भी पढ़ें

VIDEO: ग्लव्स बदलने से रोका, तो अंपायर पर भड़के नितीश राणा, स्टब्स ने गुस्से में पटका हेलमेट

MI vs RCB Head To Head: मुंबई या आरसीबी किसका पलड़ा रहा है भारी, अब तक दोनों के बीच ऐसा रहा है रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल