1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs RCB Head To Head: मुंबई या आरसीबी किसका पलड़ा रहा है भारी, अब तक दोनों के बीच ऐसा रहा है रिकॉर्ड

MI vs RCB Head To Head: मुंबई या आरसीबी किसका पलड़ा रहा है भारी, अब तक दोनों के बीच ऐसा रहा है रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 11, 2026 09:05 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 09:05 pm IST

MI vs RCB: आईपीएल 2026 सीजन के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसमें सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं।

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस सीजन में तीन-तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम को 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं एक मैच में वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। आरसीबी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था और उसमें दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।

अब तक मुंबई इंडियंस का पलड़ा रहा है भारी

पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही मुंबई इंडियंस की टीम का आरसीबी के खिलाफ अब तक पलड़ा भारी देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच में आईपीएल में कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस की टीम 21 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 14 मैच जीते हैं। पिछले कुछ आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है, जिसमें पिछले पांच मैचों में आरसीबी ने तीन मुकाबले जहां जीते हैं तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 2 मैचों को जीतने में कामयाब रही है।

वानखेड़े स्टेडियम में भी मुंबई इंडियंस का पलड़ा रहा है भारी

मुंबई इंडियंस का अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें भी उनका पलड़ा थोड़ा भारी देखने को मिल रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में कुल 11 मुकाबले खेले हैं और उसमें से 7 को जीतने में कामयाब रहे हैं, जबकि 4 मैचों को आरसीबी की टीम ने अपने नाम किया है। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, जिनका प्रदर्शन इस मैच के परिणाम को काफी कुछ तय करने वाला है।

ये भी पढ़ें

IPL में सबसे ज्यादा बार 200+ रनों का टारगेट चेज करने वाली टीमें, पंजाब किंग्स के आसपास कोई नहीं

अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड-पूरन को एक झटके में छोड़ा पीछे, IPL में इस मामले में बन गए नंबर-1 खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल