Punjab Kings Record: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स की टीम ने 220 रन के टारगेट को 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम के लिए उनके बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार पारियों के बदौलत उनकी टीम ने 220 रन का टारगेट हासिल कर लिया। इस रन चेज के साथ ही पंजाब किंग्स ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम की।
पंजाब किंग्स की टीम ने सबसे ज्यादा बार हासिल किया है 200+ रन का टारगेट
आईपीएल में पंजाब किंग्स पहली ऐसी टीम बनी है जिसने 10 बार 200+ रन का टारगेट हासिल किया है। उसके अलावा कोई भी टीम अभी तक आईपीएल में 10 बार ये कारनामा नहीं कर पाई है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस का नाम है, उन्होंने 6 बार आईपीएल में 200+ रन का टारगेट हासिल किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, उन्होंने ये कारनामा पांच बार किया है। वहीं मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चार-चार बार 200+ रन का टारगेट चेज किया है।
IPL में सबसे ज्यादा बार 200+ रन का टारगेट हासिल करने वाली टीमें
- 10 - PBKS
- 6 - MI
- 5 - RR
- 4 - SRH
- 4 - RCB
पंजाब किंग्स ने हासिल किया आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट
पंजाब किंग्स की टीम ने SRH के खिलाफ इस मैच में अपने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। पंजाब किंग्स की टीम ने अपना सबसे बड़ा टारगेट साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हासिल किया था। उस मुकाबले में पंजाब ने 262 रन चेज करके मैच जीता था। वहीं इस मैच में पंजाब ने SRH के खिलाफ 220 रन का टारगेट चेज किया है। पंजाब के लिए तीसरा सबसे बड़ा रन चेज इसी साल सीएसके के खिलाफ आया था। उस मैच में पंजाब ने 210 रन का टारगेट हासिल किया था।
पंजाब के तीन बल्लेबाजों ने लगाया अर्धशतक
पंजाब किंग्स के लिए इस मैच में कुल तीन बल्लेबाजों ने अर्धशस्तक लगाया। 220 रन के जवाब में पंजाब को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरण ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। प्रियांश ने 20 बॉल में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 57 रन बनाए। वहीं प्रभसिमरण ने 25 बॉल पर चार चौके और चार छक्के की मदद से 51 रन ठोके। नंबर 4 पर आकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्ले से दम दिखाया। उन्होंने 33 बॉल पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।
यह भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड-पूरन को एक झटके में छोड़ा पीछे, IPL में इस मामले में बन गए नंबर-1 खिलाड़ी
एमएस धोनी क्यों नहीं दिख रहे हैं मैदान पर? कप्तान ऋतुराज ने वापसी पर दिया बड़ा अपडेट