1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एमएस धोनी क्यों नहीं दिख रहे हैं मैदान पर? कप्तान ऋतुराज ने वापसी पर दिया बड़ा अपडेट

एमएस धोनी क्यों नहीं दिख रहे हैं मैदान पर? कप्तान ऋतुराज ने वापसी पर दिया बड़ा अपडेट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 11, 2026 07:41 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 07:42 pm IST

MS Dhoni Not Playing: एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। वह कब तक वापसी करेंगे इसको लेकर CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बड़ा अपडेट दिया है।

Ruturaj & MS Dhoni- India TV Hindi
गायकवाड़ और एमएस धोनी Image Source : AP

MS Dhoni Not Playing: आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं। ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और उन्होंने चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। चेन्नई ने इस मैच के लिए अपने प्लेइंग XI में दो बदलाव किया है। चेन्नई की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजनप्रीत सिंह की वापसी हुई है। इस बीच टॉस के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी को लेकर अपडेट भी दिया है।

एमएस धोनी को लेकर गायकवाड़ ने दिया बड़ा बयान

एमएस धोनी इस सीजन काफ इंजरी की वजह से अभी तक खेलते हुए नहीं दिखे हैं। सीजन की शुरुआत होने से पहले ही CSK फ्रेंचाइजी ने बता दिया था कि धोनी चोट की वजह से शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि एमएस धोनी कब तक वापसी करेंगे। इस बीच दिल्ली के खिलाफ मैच के टॉस के दौरान गायकवाड़ ने कहा कि जो लोग MS धोनी के बारे में पूछ रहे हैं, वह होटल में बैठकर हमें देख रहे हैं और हमें सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन हां, बहुत जल्द आप उन्हें मैदान पर खेलते हुए देखेंगे।

प्लेइंग XI को लेकर गायकवाड़ ने क्या कहा?

ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के वक्त आगे कहा कि टॉस को लेकर हम असल में 50-50 की स्थिति में थे, लेकिन खुद पर भरोसा रखना अच्छी बात है। हमारा लक्ष्य आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, पहली जीत हासिल करना है। पिछले कुछ मैचों से हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था, हम सभी डिपार्टमेंट में सुधार कर रहे हैं। हमारी बैटिंग बहुत अच्छी चल रही है। लेकिन कुल मिलाकर, हर कोई अच्छी स्थिति में है और खेलने के लिए बहुत उत्साहित है। प्लेइंग को लेकर उन्होंने कहा कि ब्रेविस का वापस आना बहुत अच्छा है, वह पूरी तरह फिट है। उनके आने से मिडिल ऑर्डर भी काफी मजबूत लग रहा है। हमने मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को भी टीम में शामिल किया है। उन्होंने हाल ही में अच्छी बॉलिंग की है।

CSK vs DC मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

यह भी पढ़ें

पंजाब किंग्स के लिए टेंशन बन गया है ये 18 करोड़ वाला खिलाड़ी, 4 मैच में ले पाया है सिर्फ दो विकेट

अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड-पूरन को एक झटके में छोड़ा पीछे, IPL में इस मामले में बन गए नंबर-1 खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल