Virat Kohli redord against MI: IPL 2026 में एक बार फिर क्रिकेट फैंस की नजरें वानखेड़े स्टेडियम पर टिक गई हैं, जहां मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस बड़े मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह है विराट कोहली। विराट कोहली का मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। हालांकि, विराट के लिए मुंबई के गढ़ में रन बनाना आसान नहीं होगा, क्योंकि हार्दिक पांड्या की टीम का रिकॉर्ड वानखेड़े स्टेडियम में बेहद शानदार है।
RCB को तीसरी जीत की तलाश
इस सीजन जहां एक ओर RCB शानदार फॉर्म में नजर आ रही है, वहीं, मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक खेले गए 3 मैचों में 2 जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया है। टीम के पास 4 पॉइंट हैं और वह इस मुकाबले में जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। दूसरी ओर, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अभी तक लय पकड़ने के लिए जूझती नजर आई है और उसे इस बड़े मुकाबले में वापसी की दरकार है।
MI के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड
RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। यही वजह है कि इस मुकाबले में एक बार फिर विराट टीम की उम्मीदों का केंद्र होंगे। फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी, खासकर मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ। विराट कोहली ने IPL में अब तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुल 34 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 922 रन बनाए हैं और उनका औसत 31.79 का रहा है। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 92 रन है, जबकि उन्होंने मुंबई के खिलाफ 6 अर्धशतक भी जड़े हैं। पिछले सीजन जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो कोहली के बल्ले से 67 रनों की शानदार पारी आई थी। वानखेड़े में कोहली ने अब तक 3 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है।
वानखेड़े की पिच और बड़े मैच का दबाव, इन दोनों के बीच कोहली का अनुभव RCB के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह एक बार फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को और मजबूत कर पाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें:
IPL 2026: CSK के गेंदबाज का जलवा, पर्पल कैप की रेस में मारी जोरदार एंट्री, नंबर-1 की कुर्सी पर मंडराया खतरा
'वैभव सूर्यवंशी के आगे लोग अभिषेक को भुला देंगे', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का अजीबोगरीब दावा
Latest Cricket News