1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल सैंटनर ने रचा इतिहास, बने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी

मिचेल सैंटनर ने रचा इतिहास, बने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने इतिहास रच दिया है। वह न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Mitchell Santner- India TV Hindi
Image Source : AP मिचेल सैंटनर

भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने एक नया इतिहास रच दिया है। वह न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दिग्गज कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है। सैंटनर के लिए यह टी20 इंटरनेशनल में 143वां मैच है। भारत के खिलाफ पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मिचेल सैंटनर सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाले कीवी खिलाड़ी बने

टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड मिचेल सैंटनर के नाम हो गया है। वह टीम के लिए 143 मैच खेल चुके हैं। वहीं ईश सोढ़ी टीम के लिए 142 मैच खेलने में कामयाब रहे थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टिम साउदी का नाम है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 126 T20I मैच खेले थे। मार्टिन गुप्टिल 122 मैच के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल 109 मैचों के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

सैंटनर ने तोड़ा था ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में सैंटनर ने ईश सोढ़ी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा था। सैंटनर भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। सोढ़ी ने भारत के खिलाफ 30 विकेट चटकाए थे, जबकि अब सैंटनर के नाम 32 विकेट हो गए हैं। इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने 24 विकेट लिए हैं। जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद के नाम 22-22 विकेट है। उन्होंने चौथे मुकाबले में 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए।

आखिरी मैच के लिए दोनों टीमों ने किया प्लेइंग XI में बदलाव

पांचवें टी20 मैच के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। उन्होंने ब्लेयर टिकनर को मौका दिया है। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती को इस मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। मयंक यादव और अक्षर पटेल इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। एक मैच बाहर रहने के बाद भुवी फिर से टीम में वापस आ गए हैं।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया को तीन हार के बाद मिली पहली जीत, बांग्लादेश को दी मात, शशांक सिंह ने 15 गेंदों में ठोके 50 रन

क्या वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं पांचवां टी20 मैच? टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले के लिए प्लेइंग XI में किए दो चेंज

Latest Cricket News