Mitchell Starc: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अभी बारिश की वजह से मैच रुका हुआ है और टीम इंडिया ने 11.5 ओवर्स के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक ऐसी गेंद फेंकी, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
इतनी स्पीड से मिचेल स्टार्क ने फेंकी पहली गेंद
भारत के खिलाफ मैच में पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने फेंका और ओवर की पहली गेंद रोहित शर्मा ने खेली, जिस पर उन्होंने एक रन बनाया। लेकिन इस पहली गेंद ने स्टार्क को सुर्खियों में ला दिया, क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों ने दावा किया कि स्टार्क ने पहली गेंद 171.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी है। लेकिन ये दावा गलत है तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा दिखाया गया था। दरअसल स्टार्क ने पहली गेंद 140.8kph की रफ्तार से फेंकी थी, जिसकी पुष्टि क्रिकबज ने भी की है।
शोएब अख्तर के नाम है सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम है। उन्होंने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। अभी मिचेल स्टार्क ने उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है, क्योंकि उन्होंने तो पहली गेंद 140.8kph की रफ्तार से फेंकी है।
रोहित-विराट की वापसी रही फीकी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में बारिश अभी सबसे बड़ी विलेन बनी हुई है। बारिश की वजह से 11.5 ओवर्स के बाद अभी मैच नहीं हो पाया है। इससे पहले मैच में भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। लंबे समय बाद वापसी करने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। रोहित ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए। वहीं विराट कोहली तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए और मिचेल स्टार्क की गेंद पर पवेलियन लौट गए। कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 10 रन बनाए। अभी बारिश की वजह से मैच रुका हुआ है और टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं।
यह भी पढ़ें:
जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे पहला ODI?
विराट कोहली के साथ पहले ही मैच में ये क्या हो गया? ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार हुआ ऐसा
Latest Cricket News