1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास, बने WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास, बने WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ मैके टेस्ट में सिर्फ 22 गेंदों पर 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह अब WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Mitchell Starc- India TV Hindi
Image Source : AP मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैके में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गेंदबाजों ने कप्तान कमिंस के इस फैसले को सही साबित किया। पहली पारी में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अकेले बांग्लादेश के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। स्टार्क ने इस पारी में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

WTC में अब तक कैसा रहा है मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन?

मिचेल स्टार्क अब तक WTC में 56 मैच खेल चुके हैं और वहां वो 230 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं। स्टार्क ने इस मामले में नाथन लियोन को पीछे छोड़ा है। लियोन ने WTC में अब तक 57 मैचों में 225 विकेट लिए हैं। वहीं इसी मैच में पहली पारी में 3 विकेट लेकर कप्तान पैट कमिंस भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नाथन लियोन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ये तीन गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने WTC में अब तक 200 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन 195 विकेट के साथ चौथे नंबर पर है।

22 गेंदों में स्टार्क ने पूरा किया 5 विकेट हॉल

मिचेल स्टार्क ने मैके में खेले जा रहे टेस्ट मैच में सिर्फ 22 गेंदों में 5 विकेट लेकर एक बार फिर सबसे तेज 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेजी से 5 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है, उन्होंने 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में यह कारनामा किया था। टेस्ट मैचों में सबसे तेज 5 विकेट झटकने वाले गेंदबाजों की इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के अर्नी तोशाक दूसरे, इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड तीसरे नंबर पर हैं। इस पारी के बाद स्टार्क का नाम पांचवें नंबर पर दर्ज हो गया है।

64 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच की बात करें तो इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए शोरीफुल इस्लाम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 19 गेंदों में 14 रन बनाए। टीम के 4 बल्लेबाज इस पारी में खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने 6, पैट कमिंस ने 3, वहीं जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया। बता दें कि पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड की खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 15 साल लंबा रहा है इंटरनेशनल करियर

सार्थक रंजन DPL में बल्ले से उगल रहे हैं आग, 8 मैच में ठोक चुके हैं 473 रन, पॉइंट्स टेबल में टीम की हालत खराब

Latest Cricket News