1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सार्थक रंजन DPL में बल्ले से उगल रहे हैं आग, 8 मैच में ठोक चुके हैं 473 रन, पॉइंट्स टेबल में टीम की हालत खराब

सार्थक रंजन DPL में बल्ले से उगल रहे हैं आग, 8 मैच में ठोक चुके हैं 473 रन, पॉइंट्स टेबल में टीम की हालत खराब

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 22, 2026 08:19 am IST,  Updated : Aug 22, 2026 08:29 am IST

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन अपने बल्ले से जमकर तबाही मचा रहे हैं। वह 8 पारियों में 166.54 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाकर इस समय टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बने हुए हैं।

Sarthak Ranjan- India TV Hindi
सार्थक रंजन Image Source : PTI

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन का बल्ला खूब तबाही मचा रहा है। सार्थक इस सीजन अभी तक जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं। वह इस सीजन 8 पारियों में 166.54 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 473 रन ठोक चुके हैं और फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। हालांकि सार्थक की कप्तानी में उनकी टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। उनकी टीम को अभी तक सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है।

32 छक्के लगा चुके हैं सार्थक

सार्थक रंजन ने DPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 पारियों में कुल 473 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 95 रन रहा। ये पारी उन्होंने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ खेली थी। मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए उन्होंने 41 चौके और 32 छक्के जड़े यानी 356 रन तो उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से ही बटोर लिए। इससे साफ है कि वह क्रीज पर सिर्फ टिकते नहीं, बल्कि मौका मिलते ही गेंदबाजों की जमकर धुनाई भी करते हैं।

सार्थक ने 166 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं रन

सार्थक ने ये सभी रन बेहतरीन औसत और स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। DPL 2026 में सार्थक 166.54 के तूफानी स्ट्राइक रेट और 59.13 के जबरदस्त औसत से बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई शतक नहीं लगाया है, लेकिन 8 में से 6 पारियों में पचास से ज्यादा का स्कोर बनाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह कितने गजब के फॉर्म में हैं। उनकी टीम को अभी एक मैच और खेलना है और वहां उनका प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प रहेगा।

नॉर्थ दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की बात करें तो उनकी टीम को इस सीजन 8 में से अभी तक सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है। वहीं पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में सार्थक रंजन की कप्तानी वाली टीम 7 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है। अब यहां से उनका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। उनकी टीम अपना आखिरी मैच 23 अगस्त को आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में उनकी टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड की खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 15 साल लंबा रहा है इंटरनेशनल करियर

मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट में गेंद से बरपाया कहर, सिर्फ 22 गेंदों में पूरा किया 5 विकेट हॉल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल