1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पप्पू यादव के बेटे ने खेली ताबड़तोड़ पारी, 8 छक्के ठोके, लेकिन शतक से बाल- बाल चूके

पप्पू यादव के बेटे ने खेली ताबड़तोड़ पारी, 8 छक्के ठोके, लेकिन शतक से बाल- बाल चूके

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 06, 2026 04:26 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 04:28 pm IST

दिल्ली प्रीमियर लीग में बिहार के नेता और सांसद पप्पू यादव के बेटा सार्थक यादव भी खेल रहे हैं। वे नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान हैं। उन्होंने 95 रनों की जबरदस्त पारी खेली है।

Pappu Yadav and his son Sarthak Ranjan- India TV Hindi
पप्पू यादव और उनके बेटे सार्थक रंजन Image Source : PTI

पप्पू यादव जहां इस वक्त अपनी राजनीति में व्यस्त हैं, वहीं उनका ​बेटा दिल्ली में दिल्ली प्रीमियर लीग खेल रहा है। सार्थक रंजन ने डीपीएल में एक धमाकेदार पारी खेली और इस दौरान 8 छक्के ठोक दिए, लेकिन जब वे अपनी शतक के बेहद करीब थे, तभी आउट हो गए। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी। सार्थक आईपीएल में भी थे, हालांकि उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अब वे अपना जलवा दिखा रहे हैं। 

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रहे हैं सार्थक रंजन

दिल्ली प्रीमियर लीग में सार्थक रंजन नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं। वे बिहार के राजनेता पप्पू यादव के बेटे हैं। जो सांसद भी हैं। पप्पू यादव भी इस वक्त दिल्ली में हैं और अक्सर नजर आते हैं। उनके बयान भी सुर्खियों में रहते हैं। बात अगर सार्थक रंजन की करें तो वे डीपीएल में खेल रहे हैं। 

केवल 50 बॉल पर बना दिए 95 रन

बुधवार को ईस्ट दिल्ली राइडर्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने छह विकेट पर 171 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया। सुजल सिंह ने 50 बॉल पर 82 रनों की अच्छी पारी खेली। इसके बाद जब नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज सार्थक रंजन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 50 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 95 रन बनाए। इसमें आठ छक्के और सात चौके शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 190 का रहा। 

विजय हजारे ट्रॉफी भी खेले थे

सार्थक रंजन के 95 और यश भाटिया के नाबाद 53 रनों की मदद से नॉर्थ दिल्ली स्ट्राकर्स ने केवल 16 ओवर में ही जरूरी 172 रन बना लिए और उसके ​केवल चार ही विकेट गिरे। इस तरह से टीम ने छह विकेट से मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। ये इस सीजन सार्थक का पहला डीपीएल मैच था। इससे पहले जनवरी में वे विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। 

आईपीएल के लिए केकेआर ने 30 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन नहीं खेल पाए एक भी मैच

इससे पहले सार्थक आईपीएल में केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड में शामिल थे। उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइज पर खरीदा गया था, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, वे पूरे सीजन बैंच पर ही बैठे रहे। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेला है। सार्थक ने साल 2016 में ही टी20 में अपना डेब्यू किया था। खास बात ये है कि वे नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान भी हैं। 

यह भी पढ़ें 

टेस्ट सीरीज के लिए हो गया टीम का ऐलान, धाकड़ बल्लेबाज इंजरी से हुआ बाहर

भारत के मिशन श्रीलंका का आगाज, ​टीवी और मोबाइल पर कैसे और कितने बजे से देख पाएंगे LIVE प्रैक्टिस मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल