1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाफ डु प्लेसिस के बाद एक और खिलाड़ी ने छोड़ा IPL, तीन फ्रेंचाइजी का रह चुका है हिस्सा

फाफ डु प्लेसिस के बाद एक और खिलाड़ी ने छोड़ा IPL, तीन फ्रेंचाइजी का रह चुका है हिस्सा

IPL 2025 में केकेआर का हिस्सा रहे मोईन अली ने एक बड़ा फैसला किया है। वह अब आईपीएल के बजाय पीएसएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

Moeen Ali- India TV Hindi
Image Source : AP मोईन अली

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली ने एक बड़ा फैसला लिया है। वह अब आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह अब आईपीएल की जगह PSL 2026 में खेलते हुए दिखेंगे। IPL 2026 ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। ऐसे में अब उन्होंने इस लीग से हटने का फैसला किया है। उनसे पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज प्लेयर फाफ डुप्लेसी ने भी आईपीएल की बजाए पीएसएल में खेलने का फैसला किया था।

मोईन अली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये पोस्ट

मोईन अली ने PSL में खेलने की जानाकरी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि नई शुरुआत करने के लिए ये सही समय है। मैं पाकिस्तान सुपर लीग के नए युग के साथ जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हूं। पाकिस्तान सुपर लीग ने टी20 क्रिकेट में बड़ा नाम कमाया है क्योंकि वहां वर्ल्ड क्लास टैलेंटेड खिलाड़ी खेलते हैं। मैं इसका हिस्सा बनने और इस दौरान कुछ बेहतरीन यादें बनाने के लिए उत्सुक हूं।

आईपीएल 2025 में केकेआर का हिस्सा थे मोईन अली

बता दें मोईन अली पिछले आईपीएल सीजन में केकेआर का हिस्सा थे। केकेआर ने उन्हें दो करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था। आईपीएल 2025 में मोईन को 6 मैच खेलने का मौका मिला, जहां उनके बल्ले से सिर्फ पांच रन आए। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने छह विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए केकेआर ने उन्हें आगामी सीजन के लिए रिटेन नहीं किया।

आईपीएल में कैसा रहा मोईन अली का प्रदर्शन

मोईन अली ने अपना आईपीएल डेब्यू साल 2017 में किया था। इस लीग उन्होंने अब तक 73 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 41 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनके बल्ले से 1167 रन भी आए। केकेआर के अलावा मोईन अली चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी हिस्सा रह चुके हैं। आगामी मिनी ऑक्शन में कोई फ्रेंचाइजी उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाती या नहीं ये कहना मुश्किल है शायद यही सब सोचकर उन्होंने आईपीएल को छोड़कर पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी के जोड़ीदार ने ठोक दिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन, दो सेंचुरी लगाने वाला अकेला बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के पीछे पड़े विराट कोहली, क्या कर पाएंगे ये कारनामा?

Latest Cricket News