A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद रिजवान की फिर हुई जगहंसाई, मुंह से निकाली ऐसी बात कि कोई भी नहीं रोक पाया हंसी

मोहम्मद रिजवान की फिर हुई जगहंसाई, मुंह से निकाली ऐसी बात कि कोई भी नहीं रोक पाया हंसी

Mohammad Rizwan: मोहम्मद रिजवान अपने बयानों की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर अपने बयान की वजह से वह हंसी का पात्र बने हैं।

शादाब खान, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान- India TV Hindi
Image Source : TWITTER SCREEN GRAB शादाब खान, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर वह वनडे सीरीज 0-3 से हार गई और क्लीन स्वीप का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद उनकी कप्तानी की खूब आलोचना हुई। अब पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग की 11 अप्रैल से शुरुआत होने जा रही है।  

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुल्तान सुल्तान्स के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि रिजवान भाई बता दें कि आपकी कप्तानी में हमने काफी लर्न कर लिया है, तो क्या मुल्तान सुल्तान्स विन की तरफ जाएगी इस बार। इसके बाद वह कहते हैं कि हम तीनों इकट्ठठे जवाब दे दें। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंस पड़ते हैं। 

बाबर आजम भी मुस्कराए

सोशल मीडिया पर मोहम्मद रिजवान का ये बयान भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि मेरे भाई देखें, रिजल्ट की परवाह नहीं की। रिजल्ट अल्लाह के हाथ में है और हमारे हाथ में जो भी चीज है। वह हमने किया है। अल्लाह रिजल्ट विन में देता या लर्न में देता है वह कोई मसला नहीं है। हमने सीखना है। उनके ऐसा कहने के बाद बाबर आजम भी हंसते हुए दिखाई देते हैं। 

रिजवान के बयान पर बने थे खूब मीम

पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान का ये बयान खूब वायरल हुआ, जब उन्होंने कहा था कि मैच में या तो विन है या लर्न है। मतलब या तो जीत है या फिर सीखना है। फिर जब पाकिस्तानी टीम को लगातार हार मिली, तो सभी ने माना कि पाकिस्तानी टीम सिर्फ सीख रही है। मैच जीत नहीं रही है। उनके बयान पर खूब मीम भी बने। 

पाकिस्तान सुपर लीग का 10वां सीजन 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जहां पहला मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाएगा। PSL 2025 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें लाहौर कलंदर्स, पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, मुल्तान सुल्तान्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स की टीमें शामिल हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि PSL और IPL को साथ में करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 

पूरे सीजन से बाहर होने के बाद गायकवाड़ का पहला बयान आया सामने, धोनी के लिए कही ऐसी बात

IPL में खेलने के कारण इस खिलाड़ी ने भुगता खामियाजा, अब झेलना पड़ा एक साल का बैन

Latest Cricket News