1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में खेलने के कारण इस खिलाड़ी ने भुगता खामियाजा, अब झेलना पड़ा एक साल का बैन

IPL में खेलने के कारण इस खिलाड़ी ने भुगता खामियाजा, अब झेलना पड़ा एक साल का बैन

 Published : Apr 11, 2025 09:00 am IST,  Updated : Apr 11, 2025 09:00 am IST

साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की बजाए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने को तरजीह दी। अब इसी वजह से पीसीबी ने उन पर एक साल का बैन ठोक दिया है।

Corbin bosch- India TV Hindi
कॉर्बिन बॉश Image Source : TWITTER

भारत में आईपीएल 2025 का आयोजन शानदार तरीके से हो रहा है और फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को भी मिल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल से होगी। यानी दोनों लीग्स का आपस में टकराव होना तय है। स्टार ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने पाकिस्तान सुपर लीग के ड्रॉफ्ट में अपना नाम दिया था। इसके बाद PSL की फ्रेंचाइजी पेशावर जाल्मी ने उन्हें ड्रॉफ्ट से चुना था। लेकिन बाद में उन्हें आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने लिजार्ड विलियम्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर 75 लाख रुपए में स्क्वाड शामिल किया था। फिर उन्होंने PSL की जगह खेलने के लिए IPL लीग को चुना। अब इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने से एक साल का बैन लगा दिया है। 

कॉर्बिन बॉश ने मांगी माफी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कॉर्बिन बॉश के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान सुपर लीग से हटने के अपने फैसले पर मुझे गहरा अफसोस है और मैं पाकिस्तान के लोगों, पेशावर जाल्मी के फैंस और व्यापक क्रिकेट समुदाय से ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मैं अपने कार्यों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और PSL से एक साल के प्रतिबंध को स्वीकार करता हूं। 

यह एक कठिन सबक रहा है, लेकिन मैं इस अनुभव से सीखने के लिए प्रतिबद्ध हूं और भविष्य में फैंस के विश्वास के साथ पाकिस्तान सुपर लीग में लौटने की उम्मीद करता हूं। मैं निराश करने के लिए वास्तव में खेद व्यक्त करता हूं। दूसरी तरफ कॉर्बिन बॉश को आईपीएल 2025 में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। 

PSL में खेलेंगे IPL ऑक्शन के अनसोल्ड प्लेयर्स

भविष्य में प्लेयर्स को पाकिस्तान सुपर लीग में साइन-अप होने के बाद आईपीएल में जाने से रोकने के लिए पीसीबी ने ये बड़ा फैसला लिया है। ताकी दूसरों के लिए ये मिशाल बन सके। पीसीबी ने PSL को इस बार IPL के साथ इस वजह से साथ में करवाया है, ताकि जिन प्लेयर्स को आईपीएल मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा गया है। उन्हें वह PSL में खिला सके। इस बार पाकिस्तान सुपर लीग में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी बैन डुसेन और केन विलियमसन सहित जैसे स्टार प्लेयर्स खेलते हुए नजर आएंगे, क्योंकि इन प्लेयर्स को आईपीएल ऑक्शन में कोई भाव नहीं मिला और ये खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। 

यह भी पढ़ें: 

कप्तान तो धोनी बने, लेकिन Playing 11 में कौन लेगा गायकवाड़ की जगह? इस खिलाड़ी के पास सुनहरा मौका

RCB ने शर्मनाक रिकॉर्ड से IPL में कटाई नाक, मैच हारने में सभी टीमों को छोड़ा पीछे; हुआ काम खराब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल