1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB ने शर्मनाक रिकॉर्ड से IPL में कटाई नाक, मैच हारने में सभी टीमों को छोड़ा पीछे; हुआ काम खराब

RCB ने शर्मनाक रिकॉर्ड से IPL में कटाई नाक, मैच हारने में सभी टीमों को छोड़ा पीछे; हुआ काम खराब

 Published : Apr 11, 2025 07:12 am IST,  Updated : Apr 11, 2025 07:12 am IST

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों का स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बाद केएल राहुल की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

आरसीबी की टीम- India TV Hindi
आरसीबी की टीम Image Source : AP

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर खेला गया, जिसमें आरसीबी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अपने घर पर ही गेंदबाजों और बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से आरसीबी को हार का मुंह देखना पड़ा। टीम के गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए और केएल राहुल के सामने बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। अब आरसीबी ने आईपीएल के एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मुकाबला हारने में सभी टीमों को पीछे छोड़ दिया और हार के साथ ही वह खराब लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई। 

RCB बेंगलुरु में हार चुकी 45 IPL मुकाबले 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला हारते ही आरसीबी आईपीएल में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मुकाबला हारने वाली टीम बन गई है। RCB ने बेंगलुरु में कुल 45 हारे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में दिल्ली में 44 मैच हारे हैं। आईपीएल के एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम तीसरे नंबर पर है। KKR ने कोलकाता के मैदान पर कुल 38 आईपीएल मुकाबले हारे हैं। 

IPL के एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें: 

IPL टीम  मैच हारे  वेन्यू
आरसीबी 45 मैच बेंगलुरु
दिल्ली कैपिटल्स 44 मैच दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स 38 मैच कोलकाता
मुंबई इंडियंस 34 मैच मुंबई

केएल राहुल ने खेली शानदार पारी

टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही, फॉफ डु प्लेसिस और जैक फ्रेजर मैक्गर्क जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक पोरेल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। फिर चौथे नंबर पर उतरे केएल राहुल ने दमदार पारी खेली और दिल्ली को अकेले जीत दिला दी। उन्होंने 53 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही दिल्ली की टीम ने मुकाबला जीत लिया। 

भुवी को छोड़कर दूसरे बॉलर्स बुरी तरह से फ्लॉप

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर कोई भी बॉलर अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया। भुवी ने चार ओवर में 26 रन देकर दो अहम विकेट हासिल किए। उनके अलावा यश दयाल और जोश हेजलवुड बहुत ही महंगे साबित हुए। यश ने 45 रन लुटाए। वहीं हेजलवुड ने 40 रन दिए। दूसरी तरफ जब आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, तब फिल साल्ट और टिम डेविड ने 37-37 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 25  रनों का योगदान दिया। बाकी के प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। इसी वजह से टीम सिर्फ 163 रन ही बना पाई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल