A
Hindi News खेल क्रिकेट महाफ्लॉप निकला पाकिस्तान का ये खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को छोड़ दिया पीछे

महाफ्लॉप निकला पाकिस्तान का ये खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को छोड़ दिया पीछे

पाकिस्तानी बल्लेबाज एशिया कप 2025 में एक के बाद एक नए नए घटिया रिकॉर्ड बनाते चले जा रहे हैं। अब सैम अयूब ने शाहिद अफरीदी को डक के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

saim ayub- India TV Hindi Image Source : AP सैम अयूब

पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन इस साल के एशिया कप में बहुत खराब रहा है। भारत से तो पाकिस्तानी टीम लगातार दो बार पिटी ही, साथ ही बाकी टीमों के खिलाफ भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। खास तौर पर टीम के बल्लेबाज सैम अयूब ने खासा निराश किया है। वे बतौर सलामी बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरे थे, लेकिन बाद में जब उनका बल्ला नहीं चला तो उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा गया, लेकिन वे वहां भी कुछ नहीं कर पाए। हां, इतना जरूर है कि शून्य पर आउट होने के मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को अभी से ही पीछे छोड़ दिया है। 

अब तक एशिया कप 2025 में चार बार डक पर आउट हुए हैं सैम

सैम अयूब एशिया कप 2025 में पहली किसी मल्टीनेशन टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरे हैं।  लेकिन यहां वे डक का रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ एक अहम मुकाबले में वे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और शून्य पर आउट हो गए। दरअसल इस टूर्नामेंट की शुरुआत की उन्होंने तीन लगातार डक के साथ की थी। चौथे मैच में उन्होंने 21 रन की एक साधारण की पारी खेली, इसके बाद पांचवें मुकाबले में वे दो ही रन बना पाए। अब बांगलादेश के खिलाफ फिर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। अब तक इस टूर्नामेंट में सैम अयूब ने 27 बॉल पर केवल 23 रन ही बनाए हैं। इससे समझा जा सकता है कि वे किस दर्जे के बल्लेबाज हैं। 

शाहिद अफरीदी से निकले आगे, अब उमर अकमल पर निशाना

सैम अयूब का करियर अभी बहुत छोटा है, लेकिन इसी में उन्होंने शाहिद अफरीदी को पीछे कर दिया है। शाहिद अफरीदी टी20 इंटरनेशनल में 90 पारियां खेलकर 8 बार डक पर आउट हुए थे। लेकिन बात अगर सैम अयूब की करें तो वे 45 टी20 इंटरनेशनल पारियों में ही 9 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। अब पाकिस्तान का एक ही बल्लेबाज ऐसा बचा है, जो सैम अयूब से ज्यादा बार टी20 इंटरनेशनल में शून्य पर आउट हुआ है। वे हैं उमर अकमल। अकमल 79 पारियों में 10 बार डक पर आउट हुए हैं। वो दिन भी ज्यादा दूर नहीं हैं, जब सैम अयूब उमर अकमल को भी पीछे कर देंगे। 

यह भी पढ़ें 

सेंचुरी के बिल्कुल करीब थे केएल राहुल, अचानक छोड़ गए मैदान, आखिर क्यों?

बीसीसीआई को इन दो खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा भरोसा, वेस्टइंडीज सीरीज में दिखाना होगा कमाल

Latest Cricket News