A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MS Dhoni कितने मैचों से रहेंगे IPL 2026 में बाहर? पहले मैच के लिए इस वजह से नहीं गए गुवाहटी

MS Dhoni कितने मैचों से रहेंगे IPL 2026 में बाहर? पहले मैच के लिए इस वजह से नहीं गए गुवाहटी

IPL 2026: एमएस धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों में चोटिल होने की वजह से मैदान पर अपना जलवा दिखाते हुए नजर नहीं आएंगे, जिसमें वह अभी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
Image Source : PTI एमएस धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को हो गया, जिसमें अब 5 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच में सीएसके के सबसे बड़े खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान पर अपना जलवा दिखाते हुए नजर नहीं आएंगे। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद 44 साल के धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में उनके लिए अपनी फिटनेस को बरकरार रख पाना थोड़ा मुश्किल काम हो गया है। धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों में पिंडली की चोट के चलते बाहर रहेंगे, लेकिन वह कब तक वापसी करेंगे इसको लेकर सभी की नजरें भी टिकी हुई हैं।

धोनी लगभग 6 मैचों के लिए रहेंगे बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एमएस धोनी की चोट को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी की गई थी, जिसमें बताया गया था कि वह 2 हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे। अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सीएसके टीम के सूत्रों के बयान के अनुसार धोनी का अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पहले मैदान पर लौटने की उम्मीद काफी कम है। ऐसे में जहां धोनी पहले की रिपोर्ट के अनुसार 4 मैचों से बाहर हो चुके थे, तो वहीं अब वह लगभग 6 मैचों तक मैदान पर नहीं दिखने वाले हैं। सीएसके के एक सीनियर अधिकारी ने धोनी की चोट को लेकर दिए बयान में कहा कि यह निश्चित रूप से हमारे लिए एक बड़ा झटका है और हमें इससे उबरना होगा।

राजस्थान के खिलाफ मैच के लिए गुवाहाटी नहीं गए धोनी

सीएसके की टीम 30 मार्च को अपना पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेलेगी, जिसके लिए उनका स्क्वाड वहां पहुंच चुका है। वहीं इस मैच के लिए धोनी टीम के साथ गुवाहटी नहीं गए हैं। इसको लेकर सूत्र ने बताया कि धोनी अभी चेन्नई में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और अभी वह आराम करना चाहते हैं ताकि वह जल्द से जल्द मैदान पर लौट कर आएं। बता दें सीएसके के लिए इस सीजन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालते हुए नजर आएंगे जिनको उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से 18 करोड़ रुपये में ट्रेड के जरिए लिया था।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कही दिल की बात, बोले- मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं

RCB ने 200+ रन का टारगेट चेज करके बना दिया नया कीर्तिमान, इस मामले में तोड़ा RR का रिकॉर्ड

Latest Cricket News