1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB ने 200+ रन का टारगेट चेज करके बना दिया नया कीर्तिमान, इस मामले में तोड़ा RR का रिकॉर्ड

RCB ने 200+ रन का टारगेट चेज करके बना दिया नया कीर्तिमान, इस मामले में तोड़ा RR का रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 29, 2026 07:33 am IST,  Updated : Mar 29, 2026 07:35 am IST

RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 202 रन के टारगेट को 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस टारगेट को चेज करते ही RCB की टीम ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

RCB- India TV Hindi
RCB Image Source : PTI

RCB Record: IPL 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही RCB ने इस सीजन अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने RCB के सामने जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य रखा था। RCB की टीम ने इस टारगेट को सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल करके एक नया इतिहास रच दिया। RCB अब आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 200+ रन का टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है। इस मामले में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में बनाया था नया रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 15.5 ओवर में ही 200 से अधिक रन के टारगेट को चेज कर लिया था। उस मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में शतक लगाया था। आईपीएल में सबसे तेज 200+ रन चेज करने के मामले में तीसरे नंबर पर भी RCB का नाम है। आरसीबी की टीम ने साल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 ओवर में ही 200 से अधिक का टारगेट चेज कर दिया था। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस का नाम है, उन्होंने साल 2023 के आईपीएल सीजन में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ 200 से अधिक के टारगेट को 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था। वहीं पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने 2017 के आईपीएल सीजन में गुजरात लायंस के खिलाफ 17.3 ओवर में 200 से अधिक के टारगेट को चेज कर लिया था।

IPL में सबसे तेज 200 + का टारगेट चेज करने वाली टॉप-5 टीमें

  • 15.4 - RCB बनाम SRH, बेंगलुरु, 2026
  • 15.5 - RR बनाम GT, जयपुर, 2025
  • 16.0 - RCB बनाम GT, अहमदाबाद, 2024
  • 16.3 - MI बनाम RCB, वानखेड़े, 2023
  • 17.3 - DC बनाम GL, दिल्ली, 2017

RCB के लिए दो बल्लेबाजों ने लगाया अर्धशतक

RCB के लिए इस रन चेज में दो बल्लेबाजों ने काफी अहम भूमिका निभाई। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने इस मुकाबले में अर्धशतक लगाया। पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाए, वहीं, विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 12 बॉल में 31 रन बनाए। वहीं टिम डेविड ने 10 गेंदों में 16 रन का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें

VIDEO: विराट कोहली ने टपकाया आसान कैच, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हो गया वायरल

विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कही दिल की बात, बोले- मैं हमेशा 120% देने की कोशिश करता हूं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल