एमएस धोनी ने अभी तक आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला है। हर मैच से पहले उम्मीद जागती है कि धोनी शायद आज खेलें, लेकिन वे मैदान पर नजर नहीं आ रहे हैं। क्या धोनी अगले मैच में खेलेंगे, इसको लेकर अपडेट सामने आया है। साथ ही नजरें रोहित शर्मा पर भी हैं, वे भी पिछले कुछ मैचों से बाहर चल रहे हैं। क्या आज वे खेलेंगे, ये भी एक बड़ा सवाल इस वक्त बना हुआ है।
सीएसके के लिए अगले मैच में भी नहीं खेलेंगे एमएस धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपना अगला आईपीएल मुकाबला 6 मई को खेलेगी। सीएसके को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। इस बीच पता चला है कि टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है, लेकिन धोनी उसके साथ नहीं गए हैं। वे चेन्नई में ही रुक गए हैं। यानी वे अगला मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, ये करीब करीब पक्का हो गया है। धोनी की पिंडली में चोट लगी है। इसलिए अब तक एक भी मुकाबला वे अपनी टीम के लिए नहीं खेल पाए हैं।
आगे के मैचों में उपलब्ध हो सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी
अभी तो कम से धोनी नहीं खेल रहे हैं, लेकिन इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि वे वापसी करेंगे। इस बीच क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि धोनी आगे के मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। सीएसके की टीम अंक तालिका में काफी नीचे चल रही है। उसके टॉप 4 में जाने की संभावना कम है, लेकिन टीम अभी पूरी तरह से बाहर भी नहीं हुई है। सीएसके के अभी पांच और मैच इस सीजन बचे हुए हैं। उनकी वापसी कब तक होगी, ये कहना मुश्किल है।
रोहित शर्मा पर फैसला टीम मैनेजमेंट ने उन्हीं पर छोड़ा
इस बीच रोहित शर्मा की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम आज फिर से मैदन में उतरेगी, टीम का मुकाबला आज एलएसजी से होगा। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि टीम मैनेजमेंट ये फैसला रोहित शर्मा पर ही छोड़ा हुआ है कि वे आज का मैच खेलेंगे कि नहीं। इस बीच खबर है कि मैच से एक दिन पहले रोहित ने करीब एक घंटे तक मैदान पर उतरकर अपनी तैयारियों को अंजाम दिया। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। इसलिए वे पिछले कई मैचों से नहीं खेल रहे हैं। अभी मुंबई की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है, लेकिन आज का मैच हारते ही टीम की सारी संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। ऐसे में आज का मुकाबला उसके लिए अहम है। अब देखना होगा कि रोहित शर्मा क्या फैसला करते हैं।
यह भी पढ़ें
आरसीबी को लगा आईपीएल के बीच करारा झटका, स्टार खिलाड़ी अचानक लौटा अपने घर
IND vs PAK: फिर होगा क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान, नोट कीजिए मुकाबले की तारीख
Latest Cricket News