1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आरसीबी को लगा आईपीएल के बीच करारा झटका, स्टार खिलाड़ी अचानक लौटा अपने घर

आरसीबी को लगा आईपीएल के बीच करारा झटका, स्टार खिलाड़ी अचानक लौटा अपने घर

 Published : May 04, 2026 12:38 pm IST,  Updated : May 04, 2026 12:38 pm IST

आरसीबी को बीच आईपीएल में उस वक्त करारा झटका लगा है, जब टीमें प्लेऑफ में जाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट अभी बाहर तो नहीं हुए हैं, लेकिन फिर भी वे अपने घर चले गए हैं।

phil salt- India TV Hindi
फिल साल्ट Image Source : PTI

आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करारा झटका लगा है। अब आईपीएल के मुकाबले अहम होते जा रहे हैं। ना तो किसी टीम ने अब तक प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है और ना ही कोई टीम बाहर हुई है। अब एक एक मैच से अंक तालिका की तस्वीर बदलेगी। इस बीच आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। अब खबर है कि वे वापस अपने घर यानी यूके लौट गए हैं। वे पिछले तीन मैचों से बाहर चल रहे थे। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे फिल साल्ट

आरसीबी की टीम 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही थी। इस दौरान छठे ओवर में बाउंड्री बचाने के लिए डाइव लगाते वक्त फिल साल्ट की अंगुली में चोट लग गई थी। पहले नहीं लग रहा था कि चोट इतनी गंभीर हो जाएगी। लेकिन बाद में पता चला कि चोट काफी ज्यादा है। इसके बाद फिल साल्ट ने बैक टू बैक तीन मैच आरसीबी के लिए मिस किए। इस बीच ईएसपीएलक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में पता चला है कि फिल साल्ट वापस इंग्लैंड चले गए हैं। फिल साल्ट की गैरहाजिरी में जैकब ​बैथल विराट कोहली के साथ पारी का आगाज कर रहे थे। अब लगता है कि आने वाले कुछ और मैचों में जैकब बैथल ही ओपनिंग करेंगे। 

फिल साल्ट ने किया था कमाल, जैकब बैथल नहीं बना पा रहे रन

फिल साल्ट ने इस सीजन अपनी टीम के लिए छह मैच खेलकर 202 रन बनाए हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 168.33 का रहा। हालांकि अभी वे पूरे सीजन से बाहर नहीं हुए हैं। आसीबी की टीम अगर टूर्नामेंट में आगे जाती है और फिल साल्ट ठीक हो गए तो वे वापस आकर फिर से खेल सकते हैं। बात अगर जैकब ​बैथल की करें तो उन्होंने तीन मैच खेलकर 39 ही रन बनाए हैं, जो टीम के लिए टेंशन का विषय बना हुआ है। 

अब एलएसजी से होगा आरसीबी का अगला मुकाबला

अभी तक आरसीबी ने फिल साल्ट की जगह किसी रिप्लेसमेंट का भी ऐलान नहीं किया है, क्योंकि साल्ट अभी बाहर नहीं हुए हैं, जब वे बाहर हो जाएंगे, तभी रिप्लेसमेंट मिलेगा। देखना होगा कि टीम आने वाले मैचों में किस तरह का प्रदर्शन करती है। अब टीम गुरुवार को एलएसजी के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी। टीम अभी टॉप 4 में चल रही है और अपनी दावेदारी प्लेऑफ के लिए ठोक रही है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK: फिर होगा क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान, नोट कीजिए मुकाबले की तारीख

World Test Championship: इस दिन फिर शुरू होगा टेस्ट का रोमांच, पाकिस्तान क्रिकेट टीम खेलेगी मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल