A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: एमएस धोनी ने कह दिया Thank You, हार के बाद भी CSK ने जीत लिया दिल

VIDEO: एमएस धोनी ने कह दिया Thank You, हार के बाद भी CSK ने जीत लिया दिल

एमएस धोनी सोमवार देर रात मैदान पर उतरे, जब मैच खत्म हो गया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली चेन्नई सुपरकिंग्स की हार के बाद भी टीम ने धोनी के साथ मैदान पर उतर उतरकर चेन्नई के फैंस को धन्यवाद कहा।

ms dhoni- India TV Hindi
Image Source : AP एमएस धोनी

एमएस धोनी ने आखिरकार चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भी आईपीएल का मुकाबला नहीं खेला और टीम को हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपरकिंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने हरा दिया है और अब उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है, हालांकि टीम अभी इस रेस से बाहर नहीं हुई है। सीएसके ने इस बीच चेन्नई में अपना ​आखिरी मैच खेल लिया और मुकाबले के बाद एमएस धोनी समेत पूरी टीम ने वहां आए फैंस को धन्यवाद दिया। टीम ने पूरे स्टेडियम में घुमकर ऐसा किया, इसका वीडियो अब सामने आया है। 

पूरी तरह से फिट ना होने के कारण नहीं खेल रहे हैं एमएस धोनी

उम्मीद लगाई जा रही थी अब महेंद्र सिंह धोनी​ थोड़े भी फिट होंगे तो सोमवार को सनराइजर्स हेदराबाद के खिलाफ जरूर उतरेंगे। शाम को सात बजे तक कप्तान रुतुराज गायकवाड मैदान पर उतरे तो उन्होंने साफ कर दिया कि धोनी की चोट अभी ठीक नहीं हैं और वे नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में हजार उम्मीद लेकर आए फैंस और टीवी से सटे बैठे करोड़ों दर्शकों को निराशा हाथ लगी। इस मैच में अगर धोनी नहीं खेले हैं तो ये मान लिया जाना चाहिए कि वे अब इस सीजन नहीं खेलेंगे। 

धोनी ने मैदान पर उतरकर फैंस को कहा धन्यवाद

धोनी की गैरहाजिरी में उतरी सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए थे। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में ही पांच विकेट पर 181 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच के बाद पूरी सीएसके की टीम मैदरन पर उतरी, इसमें धोनी भी शामिल थे। टीम ने पूरे स्टेडियम में घुमकर वहां मौजूद दर्शकों का ताली बजाकर अभिवादन किया और उनका धन्यवाद भी किया। भले ही धोनी इस मैच में ना खेले हों, लेकिन इसके बाद भी जब धोनी मैदान उतरे और घुमे तो उनके चेहरे पर भी मुस्कान दिखाई दी। कई ने तो इस पल को अपने मोबाइल के कैमरे में ही कैद कर लिया। 

चेन्नई सुपरकिंग्स का एक और मैच बाकी, गुजरात टाइटंस से होगी भिड़ंत

इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल अंक तालिका में नंबर 6 पर है। उसने 13 मैच खेलकर 6 जीते और सात हारे हैं। इस तरह से टीम के पास 12 अंक हैं। अब अगला मैच सीएसके का गुजरात टाइटंस से होगा, जो अहमदाबाद में खेला जाएगा। सीएसके के लिए अभी प्लेऑफ में जाने का मौका है, लेकिन ये काफी मुश्किल है। फिलहाल तो आप यहां नीचे उस वीडियो को देखिए। 

यहां देखें वीडियो 

यह भी पढ़ें

ऑरेंज कैप की रेस में आया नया मोड़, टॉप का बल्लेबाज बदला, तीन खिलाड़ी 550 के पार

IPL Points Table: तीन टीमों की प्लेऑफ में एंट्री, अब एक स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच जंग

Latest Cricket News