A
Hindi News खेल क्रिकेट IPL में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? IPL 2026 से पहले CSK के CEO का बड़ा खुलासा

IPL में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? IPL 2026 से पहले CSK के CEO का बड़ा खुलासा

IPL 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। CSK ने धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

MS Dhoni- India TV Hindi Image Source : AFP एमएस धोनी

MS Dhoni: IPL 2026 का अगले महीने आगाज हो जाएगा। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे? अब इस सस्पेंस पर काफी हद तक पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर IPL खेलते नजर आएंगे। CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के. एस. विश्वनाथन ने संकेत दिया है कि एमएस धोनी IPL 2026 सीजन में चेन्नई के लिए खेलते नजर आएंगे। इस खबर से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

दरअसल, लंबे समय से धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट की ओर से आए इस बयान ने फैंस की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है। हालांकि, खुद धोनी की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन CSK मैनेजमेंट के बयान ने लगभग तस्वीर साफ कर दी है।

IPL के सबसे सफल कप्तानों में शुमार धोनी

एमएस धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार IPL खिताब जीता है। धोनी ने IPL में अब तक 235 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 136 जीत दर्ज की हैं। मैदान पर शांत स्वभाव, सटीक फैसले, शानदार फील्ड प्लेसमेंट और युवा खिलाड़ियों को तराशने की क्षमता उनकी कप्तानी की पहचान रही है।

चेन्नई को मिलेगी मजबूती

IPL 2026 में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे। अगर धोनी IPL 2026 सीजन में भी खेलते हैं तो उनका अनुभव टीम के संतुलन को और मजबूत करेगा। फिलहाल धोनी के खेलने को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन अगर धोनी मैदान पर उतरते हैं, तो IPL 2026 में स्टेडियम एक बार फिर धोनी के नाम से गूंजता नजर आएगा। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले ही सीजन से IPL का हिस्सा हैं। वैसे 2023 के बाद से चेन्नई की टीम खिताब नहीं जीत सकी है। इस बार धोनी की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स को छठी बार खिताब जिताने पर लगी होंगी। हालांकि, टीम की कमान युवा ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी।

यह भी पढ़ें:

BCCI का बड़ा ऐलान, दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों को मिलेगा खास स्ट्रक्चर्ड सपोर्ट

IND A vs BAN A: खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की बांग्लादेश से भिड़ंत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE

Latest Cricket News