1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एमएस धोनी ने IPL 2026 से पहले शुरू की विकेटकीपिंग क्लास, युवा खिलाड़ियों के साथ बिताया लंबा वक्त

एमएस धोनी ने IPL 2026 से पहले शुरू की विकेटकीपिंग क्लास, युवा खिलाड़ियों के साथ बिताया लंबा वक्त

MS Dhoni Video: एमएस धोनी ने IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दो युवा विकेटकीपर के साथ लंबा वक्त बिताया। उन्होंने उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा को विकेटकीपिंग टिप्स दिए।

MS Dhoni CSK Wicketkeepers- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB@CHENNAIPL एमएस धोनी

MS Dhoni Video: IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप से कई तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टीम के युवा विकेटकीपर के साथ वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैं। एमएस धोनी आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इस सीजन वह कितने मैच खेलेंगे इसको लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि एमएस इस सीजन ज्यादतर मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे।

एमएस धोनी ने प्रैक्टिस सेशन में युवा विकेटकीपर के साथ बिताया वक्त

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें धोनी प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपने ही टीम के दो युवा विकेटकीपर को ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ने CSK के कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल के साथ ट्रेनिंग में लंबा वक्त बिताया। इस दौरान ये दोनों खिलाड़ी धोनी की बातों ध्यान से सुनते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। दोनों ही अपने तेज-तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अब देखना ये होगा कि शुरुआती मैच में इन्हें प्लेइंग XI में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

संजू सैमसन हो सकते हैं इस सीजन के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर

IPL 2025 तक एमएस धोनी ही चेन्नई के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर थे। लेकिन इस सीजन संजू सैमसन के आने से उन्हें ये भूमिका सौंपी जा सकती है। इस सीजन में सैमसन CSK के लिए प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। वहीं अगर संजू को किसी मैच में आराम दिया जाता है या उन्हें चोट लगती है तो इस स्थिति में उर्विल पटेल या कार्तिक शर्मा को विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंपा जा सकता है। IPL 2025 में चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी, ऐसे में येलो आर्मी इस सीजन जाहिर तौर पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। बतौर विकेटकीपर धोनी की बात करें तो वो IPL में 200 से अधिक शिकार करने वाले एकमात्र विकेटकीपर हैं।

पिछले दो सीजन में चेन्नई नहीं पहुंच पाई है टॉप-4 में

पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो लीग स्टेज में उन्होंने कुल 14 मैच खेले थे। इसमें से उन्हें 4 में जीत मिली थी, वहीं 10 में हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले दो सीजन से लगातार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है। अब इस सीजन उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बना पाती है या नहीं, ये तो आने वाले वक्त के साथ पता चलेगा।

यह भी पढ़ें

CSK के लिए IPL 2026 में कौन करेगा ओपनिंग, टीम के पास 3 ऑप्शन, कप्तान गायकवाड़ ने उठाया राज से पर्दा

VIDEO: विराट कोहली बने RCB के लिए थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट, धाकड़ बल्लेबाज को जमकर करवाई प्रैक्टिस

Latest Cricket News