1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: विराट कोहली बने RCB के लिए थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट, धाकड़ बल्लेबाज को जमकर करवाई प्रैक्टिस

VIDEO: विराट कोहली बने RCB के लिए थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट, धाकड़ बल्लेबाज को जमकर करवाई प्रैक्टिस

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 26, 2026 08:26 am IST,  Updated : Mar 26, 2026 08:26 am IST

आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली RCB के लिए एक नई भूमिका निभा रहे हैं। नेट्स सेशन में कोहली ने खुद थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट बनकर फिल साल्ट को बैटिंग प्रैक्टिस कराई। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

Virat Kohli Throwdown Specialist: दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों IPL 2026 के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। इस सीजन वह फिर से बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को खिताब दिलाना चाहेंगे। इस बीच सीजन की शुरुआत से पहले विराट कोहली RCB के प्रैक्टिस सेशन में एक नए अवतार में नजर आए। वो न सिर्फ खूब नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं, बल्कि अन्य खिलाड़ियों के साथ भी बतौर मेंटर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। साथी उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ा रहे हैं।

थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट बनकर विराट ने करवाई प्रैक्टिस

RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली हाल ही में नेट्स सेशन के दौरान थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाते हुए नजर आए। उन्होंने अपने टीम के ही साथी खिलाड़ी फिल साल्ट को जमकर बैटिंग प्रैक्टिस करवाई। साथ ही में उन्होंने साल्ट के साथ बैटिंग टिप्स भी शेयर किए। इस दौरान RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर भी वहां मौजूद थे। RCB ने इस पूरे सेशन का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। RCB फैंस विराट को इस भूमिका में देख काफी खुश नजर आ रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में साल्ट के बल्ले से नहीं आए थे रन

फिल साल्ट को लेकर बात करें तो वह हाल के दिनों में उतने अच्छे फॉर्म में नहीं दिखे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 130 रन बनाए, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ एक अर्धशतक शामिल था। वहीं आखिरी तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में वह 0, 2 और 5 रन बनाकर आउट हुए हैं। हालांकि, पिछले आईपीएल सीजन में साल्ट ने RCB की खिताबी जीत में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 13 पारियों में 175.98 के जबरदस्द स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए और चार अर्धशतक जड़े थे। इस सीजन भी RCB के लिए ऐसा ही कुछ करना चाहेंगे।

28 मार्च को SRH से होगा RCB का पहला मैच

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी। टीम इस बार खिताब डिफेंड करने की कोशिश करेगी। ऐसे में विराट, रजत पाटीदार, फिल साल्ट जैसे प्लेयर की भूमिका इस सीजन काफी अहम रहने वाली है। पिछले सीजन विराट ने RCB के लिए 15 मैचों में 657 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें

'मैं भी इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां होंगी'- IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ ने क्यों दिया ऐसा बयान

IPL 2026: पैट कमिंस की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, SRH के कप्तान ने खुद किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल