1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: पैट कमिंस की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, SRH के कप्तान ने खुद किया खुलासा

IPL 2026: पैट कमिंस की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, SRH के कप्तान ने खुद किया खुलासा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 25, 2026 11:55 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 11:55 pm IST

IPL 2026 से पहले पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कमिंस अभी पीठ की चोट से उबर रहे हैं। हालांकि उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है और उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी भी शुरू कर दी है।

Pat cummins- India TV Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद Image Source : AP

Pat Cummins Comeback: IPL 2026 से पहले पैट कमिंस ने अपनी फिटनेस और वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने साफ कर दिया है कि वह टूर्नामेंट की शुरुआत मिस करेंगे, लेकिन दूसरे हाफ में दमदार वापसी का लक्ष्य रख रहे हैं। कमिंस फिलहाल अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से वह T20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे। हालांकि अब उनकी रिकवरी सही दिशा में बढ़ रही है और उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हल्की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।

दूसरे हाफ में वापसी का लक्ष्य

ESPNCricinfo के मुताबिक, कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी को लेकर कहा कि वह अभी भी पीठ की चोट से उबर रहे हैं, लेकिन यह अच्छा चल रहा है। वह फिर से नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं। IPL जल्द शुरू होने वाला है। वह शुरुआत में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन ज्यादा समय नहीं लगेगा जब वो फिर से मैदान पर खेलते नजर आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह अब गेंदबाजी कर रहे हैं। इस समय वह हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के मध्य तक फिट करने की योजना बनाई है, इसलिए उम्मीद है कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह दूसरे हाफ और फाइनल खेलेंगे।

SRH की कप्तानी संभालेंगे ईशान किशन

नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालेंगे। कमिंस ने किशन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार कप्तानी की है। कमिंस ने कहा कि ईशान ने पिछले एक साल में अपनी घरेलू टीम के साथ कप्तानी में काफी सफलता हासिल की है।

कमिंस ने पिछले साल जुलाई में पहली बार अपनी पीठ में समस्या महसूस की थी। इसके बाद से उन्होंने सिर्फ एक प्रतिस्पर्धी टेस्ट मैच एशेज में खेला। ऐसे में IPL 2026 उनके लिए वापसी का बड़ा मंच साबित हो सकता है। पैट कमिंस भले ही IPL 2026 की शुरुआत मिस करें, लेकिन दूसरे हाफ में उनकी वापसी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ा बूस्ट साबित हो सकती है। फैंस को अब उनके मैदान पर लौटने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

यह भी पढ़ें

कभी राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे, अब RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला

क्रुणाल पांड्या के नाम है IPL का ये खास रिकॉर्ड, दो फाइनल में कर चुके हैं गजब का कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल