A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुए MS Dhoni, क्या खेलेंगे SRH के खिलाफ मुकाबला?

CSK के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुए MS Dhoni, क्या खेलेंगे SRH के खिलाफ मुकाबला?

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, ये एक बड़ा सवाल है।

Chennai Super Kings- India TV Hindi
Image Source : AFP एमएस धोनी

MS Dhoni Comeback: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक पांच मैच खेले हैं। टीम सभी मैच में अभी तक एमएस धोनी के बिना खेलने उतरी है। आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले एमएस धोनी चोटिल हो गए थे, इसी वजह से वह शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए। ऐसे में अब फैंस ये जानना चाहता हैं कि धोनी कब तक पूरी तरह से फिट हो पाएंगे? इसके साथ ही एक और बड़ा सवाल ये है कि क्या धोनी 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में खेलते हुए दिखेंगे या नहीं?

टीम के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुए MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना अगला मैच SRH के खिलाफ उनके होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम में खेलेगी। इस बड़े मुकाबले से पहले CSK के फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये है कि धोनी इस मैच के लिए CSK टीम के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। इसका मतलब है कि वह SRH के खिलाफ मैच के दौरान CSK के डग आउट में और मैदान पर नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि वह इस सीजन अभी तक एक भी मैच में टीम के साथ मैदान पर नहीं दिखे हैं।

SRH के खिलाफ मैच से भी बाहर हो सकते हैं एमएस धोनी

एमएस धोनी की बात करें तो क्रिकबज के रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है, लेकिन SRH के खिलाफ मैच में भी उनके खेलने की संभावना नहीं है। वह इस मैच से भी बाहर हो सकते हैं। वह इस सीजन अपना पहला मैच 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेल सकते हैं। अब देखना ये होगा कि वह कब तक पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी कर पाते हैं। CSK के फैंस इस वक्त बेसब्री के साथ धोनी के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं।

CSK का प्रदर्शन इस सीजन कैसा रहा है?

आईपीएल के जारी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो इस टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। CSK को अपने शुरुआती तीन मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उसके बाद अगले दो मैचों में टीम ने वापसी करते हुए लगातार दो जीत दर्ज की है। IPL पॉइंट्स टेबल पर CSK आठवें स्थान पर है। अब हैदराबाद के खिलाफ मैच में चेन्नई की टीम इस सीजन जीत का हैट्रिक लगाना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

CSK ने RCB के खिलाफ की BCCI से शिकायत, 'डोसा-सांभर-चटनी' गाने को लेकर मचा बवाल

Khaleel Ahmed Replacement: 3 प्लेयर्स जो SRH के खिलाफ मैच में खलील अहमद को कर सकते हैं रिप्लेस

Latest Cricket News