Khaleel Ahmed Replacement: IPL 2026 के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट की वजह से इस सीजन के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। खलील CSK के लिए इस सीजन सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं, ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है। CSK को अब अपना अगला मैच 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले अब एक बड़ा सवाल ये है कि SRH के खिलाफ मैच में खलील अहमद की जगह किसे खेलने का मौका मिलेगा? हम आपको उन तीन प्लेयर्स के नाम बताएंगे जो इस मैच में खलील अहमद को रिप्लेस कर सकते हैं।
मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary)
महाराष्ट्र के 29 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी चेन्नई के लिए खलील अहमद के परफेक्ट रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। वह CSK के लिए पहले भी खेल चुके हैं। वह आईपीएल 2022 में कुल 13 मैच खेलने में कामयाब रहे थे, इस दौरान उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए थे। उस सीजन वह सीएसके के बेस्ट बॉलर में से एक थे, लेकिन उसके बाद तीन साल में उन्हें सिर्फ तीन ही मैच में खेलने का मौका मिला है। आईपीएल 2025 में उन्हें दो मैचों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने एक विकेट हासिल किए थे। अब उन्हें इस मैच में CSK मौका देती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।
रामकृष्ण घोष (Ramakrishna Ghosh)
एक और खिलाड़ी जो खलील अहमद को रिप्लेस कर सकते हैं वो हैं रामकृष्ण घोष। घरेलू क्रिकेट में पिछले साल से उनकी काफी चर्चा हो रही है। 28 वर्षीय रामकृष्ण लगातार 140+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं, इसके साथ ही वह निचले क्रम में आकर लंबे-लंबे छक्के मारने में भी माहिर है। विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) में घोष ने अपनी गेंदबाजी से सबको इम्प्रेस किया था। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अंडर में खेलते हुए मात्र 7 मैचों में 17 विकेट चटकाए। वहीं हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 42 रन देकर 7 विकेट झटके, जो उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन है। ऐसे में SRH के खिलाफ मैच में उन्हें भी मौका मिल सकता है।
जैकरी फॉल्क्स (Zakary Foulkes)
खलील अहमद को 23 साल के कीवी गेंदबाज जैकरी फॉल्क्स भी रिप्लेस कर सकते हैं। फॉल्क्स के पास 68 टी20 मैचों में खेलने का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने कुल 77 विकेट अपने नाम किए हैं। चाहे पावरप्ले हो या डेथ ओवर, वह किसी भी परिस्थिति में विकेट लेने में माहिर हैं। न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए उन्होंने 22 टी20 मैचों में 22 विकेट हासिल किए हैं। इसके साथ ही वह टेस्ट और वनडे में भी डेब्यू कर चुके हैं। अब देखना ये होगा कि CSK अगले मैच में उन्हें मौका देती है या नहीं।
यह भी पढ़ें
CSK ने RCB के खिलाफ की BCCI से शिकायत, 'डोसा-सांभर-चटनी' गाने को लेकर मचा बवाल
मुंबई इंडियंस को लगा IPL 2026 में बड़ा झटका, स्पिन ऑलराउंडर हुआ बाहर, 21 साल के प्लेयर को मिली जगह