A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I क्रिकेट में टॉप पर पहुंचे UAE के कप्तान, खास मामले में सभी बल्लेबाजों को पछाड़ा

T20I क्रिकेट में टॉप पर पहुंचे UAE के कप्तान, खास मामले में सभी बल्लेबाजों को पछाड़ा

यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। फिर भी उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया।

Muhammad Waseem- India TV Hindi
Image Source : AP मुहम्मद वसीम

टी20 एशिया कप 2025 में इस समय पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। इसके बाद यूएई की टीम को कप्तान मुहम्मद वसीम से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह दमदार खेल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। फिर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया।

टॉप पर पहुंच गए मुहम्मद वसीम

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मुहम्मद वसीम 15 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें दो चौके शामिल रहे। इसी के साथ वह T20I में एसोसिएट बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और टॉप पर पहुंच गए। उन्होंने मलेशिया के वीरनदीप सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है। वीरनदीप ने मलेशिया के लिए T20I क्रिकेट में कुल 3013 रन बनाए हैं। जबकि यूएई के लिए मुहम्मद वसीम T20I क्रिकेट में कुल 3024 रन बनाए हैं।

T20I में किसी एसोसिएट बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन:

बल्लेबाज देश रन
मुहम्मद वसीम यूएई 3024
वीरनदीप सिंह मलेशिया 3013
सैयद अजीज मलेशिया 2680
निजाकत खान हांगकांग 2376 

मुहम्मद वसीम T20I क्रिकेट में लगा चुके तीन शतक

यूएई की टीम के लिए मुहम्मद वसीम ने साल 2021 में डेब्यू किया था। इसके बाद से वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक यूएई के लिए 85 T20I मैचों में कुल 3024 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं।

फखर जमां ने लगाया अर्धशतक

यूएई के खिलाफ पाकिस्तानी टीम के लिए फखर जमां और शाहीन शाह अफरीदी ने अच्छा खेल दिखाया। इन दोनों प्लेयर्स की वजह से ही पाकिस्तानी टीम 146 रनों का सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। फखर ने 50 रनों की पारी खेली। वह अफरीदी ने 14 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कप्तान सलमान अली आगा ने 20 रनों का योगदान दिया। यूएई की टीम के लिए जुनैद सिद्दीकी ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। वहीं सिमरजीत सिंह ने तीन विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें:

स्मृति मंधाना का महाकारनामा, स्टार प्लेयर को पछाड़ा, अब सिर्फ 3 दिग्गज खिलाड़ी रह गए आगे

ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान बेहद खुश, इस खिलाड़ी की कर दी तारीफ

Latest Cricket News