Saturday, January 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान बेहद खुश, इस खिलाड़ी की कर दी तारीफ

ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान बेहद खुश, इस खिलाड़ी की कर दी तारीफ

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना ने शतक ठोककर जीत में अहम रोल निभाया है।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Sep 17, 2025 11:28 pm IST, Updated : Sep 17, 2025 11:28 pm IST
harmanpreet kaur- India TV Hindi
Image Source : PTI हरमनप्रीत कौर

भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार अंदाज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 102 रनों से पटखनी दी है। भारतीय महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 292 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय बॉलर्स के आगे अच्छा नहीं कर सकी और 190 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी हार मिली है। जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बहुत ही खुश नजर आईं।

हर किसी को देना चाहते हैं मौका: हरमनप्रीत कौर

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि आज भी हमने कुछ मौके गंवाए लेकिन हमारे गेंदबाज हमें मौके देते रहे ताकि हम उनका फायदा उठा सकें और रिजल्ट को अपने पक्ष में कर सकें। इस सीरीज में हम हर किसी को मौका देना चाहते हैं। हमने यही बात ध्यान में रखी थी। आज के संयोजन से खुश हूं क्योंकि सभी ने जिम्मेदारी ली और योगदान दिया।

स्मृति मंधाना के लिए हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि कुल मिलाकर वह टीम के प्रयास से खुश हैं। उन्होंने कहा कि खुशी है कि नतीजा हमारे पक्ष में रहा। हम चीजों को सरल और स्पष्ट रखने की बात करते हैं, इससे हमें सफलता मिल रही है। हम बार-बार ऐसा करते रहना चाहते हैं। स्मृति ने रन बनाए, दूसरों ने रन नहीं बनाए, लेकिन हम 300 के करीब पहुंचने में सफल रहे।

स्मृति मंधाना ने लगाया शतक

महिला वनडे इतिहास में भारत की यह जीत का पहला मौका है जब किसी भी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 100 से ज्यादा रन से हराया हो। भारत ने यह जीत स्मृति मंधाना की 91 गेंदों में 117 रनों की तेज पारी की बदौलत हासिल की जो भारत के लिए उनका दूसरा सबसे तेज शतक है। सीरीज के पहले मैच में चार कैच छोड़ने के कारण भारत आठ विकेट से हार गया था। टीम ने दूसरे वनडे में कुल छह कैच टपकाए, फिर भी बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही। दमदार खेल के लिए स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें:

भारत ने ध्वस्त किया इंग्लैंड का महारिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया को थमा दी सबसे बड़ी हार

स्मृति मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट की दुनिया में ऐसा करने वाली पहली महिला प्लेयर

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement