A
Hindi News खेल क्रिकेट मुंबई की टीम ने बनाया महारिकॉर्ड, इस टूर्नामेंट में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट, ये खिलाड़ी बना हीरो

मुंबई की टीम ने बनाया महारिकॉर्ड, इस टूर्नामेंट में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट, ये खिलाड़ी बना हीरो

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई क्रिकेट टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। मुंबई ने आंध्र को चार विकेट से हराकर ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया है।

Ajinkya Rahane- India TV Hindi Image Source : TWITTER Ajinkya Rahane

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई क्रिकेट टीम ने आंध्र को 4 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मुंबई की टीम के लिए बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है। टीम के लिए अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे ने दमदार पारियां खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़ा रन चेज हासिल कर लिया है। आंध्र प्रदेश की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 230 रनों का टारगेट का दिया, जिसे मुंबई ने आसानी से चेज कर लिया। 

मुंबई की टीम ने किया सबसे सफल रन चेज

बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को ओपनर्स ने तूफानी शुरुआत दिलाई। अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ (34 रन) ने बेहतरीन पारी खेली। पृथ्वी के आउट होने के बाद रहाणे क्रीज पर टिक रहे। उन्होंने 54 गेंदों में 95 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के लगाए। वह भले ही अपने शतक से चूक गए हों, लेकिन दमदार पारी से उन्होंने मुबंई को जीत दिला दी। उनके अलावा शिवम दुबे ने 34 रन और श्रेयस अय्यर ने 25 रनों की पारी खेली। इसी के साथ मुंबई की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़ा रन चेज किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पुडुचेरी की टीम के नाम था। तब पुडुचेरी ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ साल 2021 में 227 रनों का टारगेट का चेज कर लिया। अब मुंबई ने ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे सफल टी20 रन-चेज

टारगेट: 230 - मुंबई ने आंध्र के खिलाफ चेज किया, 2024

टारगेट: 227 - पांडिचेरी ने आंध्र के खिलाफ चेज किया, 2021

टारगेट: 222 - बड़ौदा ने तमिलनाडु के खिलाफ चेज किया, 2024 

श्रीकर भरत ने खेली दमदार पारी 

इससे पहले आंध्र की टीम के लिए श्रीकर भरत और अश्विन हेब्बर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। भरत ने 53 गेंदों में 93 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा अश्विन ने 52 रनों का योगदान दिया। कप्तान रिकी भुई ने 68 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही आंध्र की टीम 229 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। मुंबई की टीम के लिए शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

यह भी पढ़ें: 

नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलियाई बॉलर की उड़ाईं धज्जियां, एक ओवर में बना डाले इतने रन, देखें VIDEO

आयरलैंड महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार इस देश में दर्ज की T20I में ऐतिहासिक जीत

Latest Cricket News