A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर IPL से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर IPL से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर कंधे की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान बाउंड्री पर कैच लेते समय लगी थी।

MI IPL 2026- India TV Hindi
Image Source : AFP मुंबई इंडियंस

Mitchell Santner ruled out IPL 2026: IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे मुंबई की रणनीति पर सीधा असर पड़ने वाला है। मिचेल सैंटनर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। बाउंड्री के पास कैच पकड़ने की कोशिश में उन्हें यह चोट आई, जिसके बाद अब उन्हें पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया है।

रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

मुंबई इंडियंस ने सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है। इस बात की पुष्टि आईपीएल की ओर से 27 अप्रैल को जारी बयान में की गई।IPL ने अपने बयान में कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) ने साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मिचेल सैंटनर के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है, जिन्हें बाएं कंधे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर कर दिया गया है। सैंटनर को यह चोट चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ MI के पिछले घरेलू मैच के दौरान बाउंड्री के पास कैच लेने की कोशिश करते समय लगी थी।

सैंटनर का बाहर होना मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम योगदान देते रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि केशव महाराज टीम के लिए कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।

महाराज ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड

IPL 2026 के ऑक्शन में महाराज अनसोल्ड रह गए थे, क्योंकि उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। अब कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में साइन कर लिया है। महाराज पहले भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2008 की चैंपियन टीम के लिए 2024 में दो मैच खेले थे। उन मैचों में उन्होंने दो विकेट लिए थे और 6 ओवरों में 39 रन दिए थे।

मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

यह भी पढ़ें:

दिग्गज कप्तान ने 34 साल की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने देश के लिए जड़ा था पहला शतक

मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर IPL से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

Latest Cricket News