इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब को 5 बार अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने 19वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड पर केकेआर के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया था। अब उन्हें इस सीजन में अपना दूसरा मैच 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है। इस मैच में भी उनकी नजरें जीत की लय को बरकरार रखने पर रहने वाली हैं, लेकिन ये उनके लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं होगा क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने भी जीत के साथ ही सीजन की शुरुआत की है। इस अहम मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी टीम के एक्स फैक्टर खिलाड़ी के बारे में बताया जो 20 के अफगानिस्तान के अल्लाह गजांफर हैं।
वह बेहतर प्रदर्शन करेगा
आईपीएल के 19वें सीजन में 20 साल के अफगान स्पिनर अल्लाह गजांफर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है, जिसमें केकेआर के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 51 रन दिए थे। इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने उनका बचाव करने के साथ कहा कि वह भविष्य का खिलाड़ी है। उसका कद इतना अच्छा है कि वह कमाल कर सकता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसके लिये उसे अनुभव की जरूरत है। उसे श्रीलंका के खिलाफ खेलना था लेकिन वह सीरीज रद्द हो गई। मैं पहले मैच में उसके प्रदर्शन को लेकर अधिक टेंशन में नहीं हूं उसने अच्छी गेंदबाजी की थी सिर्फ चार-पांच खराब गेंदों का उसे खामियाजा भुगतना पड़ा। वह हमारे लिए एक एक्स फैक्टर गेंदबाज हैं।
एक टीम के तौर पर हम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं
मुंबई इंडियंस ने पिछली बार आईपीएल की ट्रॉफी को साल 2020 के सीजन में अपने नाम किया था, इसके बाद से वह अब तक खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं। इसको लेकर महेला जयवर्धने ने कहा कि टूर्नामेंट में 10 टीमों के होने से मुकाबला काफी कड़ा हो गया है। इसके बावजूद हम पिछले पांच साल में दो या तीन बार प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं। हमें पता है कि हम एक टीम के तौर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर
नीतीश रेड्डी कैसे मुश्किल दौर से निकले बाहर, KKR के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद खोला राज
Latest Cricket News