1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नीतीश रेड्डी कैसे मुश्किल दौर से निकले बाहर, KKR के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद खोला राज

नीतीश रेड्डी कैसे मुश्किल दौर से निकले बाहर, KKR के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद खोला राज

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 03, 2026 05:29 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 06:03 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है, जिसमें एक नाम ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी का भी शामिल है, जिनका केकेआर के खिलाफ मैच में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल देखने को मिला।

Nitish Kumar Reddy- India TV Hindi
नीतीश कुमार रेड्डी Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला गया, जिसमें हैदराबाद की टीम 65 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्हें पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करने के साथ इस मैच को अपने नाम किया और अंकतालिका में अपना खाता भी खोलने में कामयाब रहे। हैदराबाद को केकेआर के खिलाफ मैच में जीत दिलाने में ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने अहम भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने इस मैच में अपने शानदार प्रदर्शन का जिक्र एक खास इंसान को दिया लेकिन उसका खुलासा उन्होंने नहीं किया।

मैं शुरू से ही अपनी गेंदबाजी पर काम करना चाहता था

नीतीश कुमार रेड्डी पिछले काफी समय से चोटिल होने की वजह से मैदान से बाहर चल रहे थे, जिसके बाद वह अब सीधे आईपीएल के 19वें सीजन में वापसी कर रहे हैं। नीतीश रेड्डी के लिए टीम इंडिया में वापसी के लिए ये सीजन काफी अहम है जिसमें वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी खुद को पूरी तरह से साबित करना चाहते हैं। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में जीत के बाद रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने गेंदबाजी को लेकर कहा कि मैं शुरू से ही अपनी गेंदबाजी पर काम करना चाहता था, लेकिन पिछले साल चोटिल होने के कारण मुझे इसके लिए समय नहीं मिल पाया। इस सीजन के शुरू होने से पहले मुझे थोड़ा समय मिल गया और मैंने एक विशेष व्यक्ति के साथ एक सप्ताह तक अच्छा अभ्यास किया। इससे मुझे वाकई मदद मिली और उन्होंने मुझसे जो कुछ भी कहा था उसका एहसास मुझे अब हो रहा है।

मैं इसका खुलासा बाद में करूंगा

केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद जब नीतीश कुमार रेड्डी से उस खास व्यक्ति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं इसका खुलासा बाद में करूंगा। नीतीश रेड्डी ने केकेआर के खिलाफ मैच में अपने प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए कहा कि जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो लगा कि विकेट थोड़ा तेज है क्योंकि धीमी बाउंसर गेंद भी थोड़ा तेज आ रही थी। वहीं रिंकू सिंह के अहम विकेट लेने को लेकर नीतीश रेड्डी ने बताया कि मैंने थोड़ी धीमी गेंद फेंकने का प्रयास कि जो बिल्कुल सही गिरी और उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर चली गई। केकेआर के खिलाफ मैच में नीतीश रेड्डी ने बल्ले से जहां 39 रन बनाए तो वहीं 2 विकेट भी लेने में कामयाब रहे, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

ये भी पढ़ें

PSL 2026 में डेविड वॉर्नर और मोईन अली के बीच हुई थी लड़ाई? ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ने बताई पूरी सच्चाई

CSK vs PBKS: श्रेयस अय्यर को खलील अहमद से खतरा, IPL में कुछ ऐसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल