पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में 02 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स और रावलपिंडी के बीच एक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में कराची किंग्स की टीम ने 198 रनों का लक्ष्य हासिल करके रावलपिंडी की टीम को 5 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद कराची किंग्स के खेमे से एक वीडियो सामने आया जिसमें टीम के दो बड़े खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और मोईन अली आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल है कि आखिर क्यों वॉर्नर और मोईन के बीच लड़ाई हुई। इसको लेकर अब वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी है।
डेविड वॉर्नर और मोईन अली का वीडियो हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर एक 14 सेकंड का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कराची किंग्स के कैप्टन डेविड वॉर्नर अपने साथी खिलाड़ी मोईन अली की तरफ काफी गुस्से में जाते हुए दिख रहे हैं। उनके हावभाव को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो मोईन अली से नाराज हैं और उनके साथ गुस्से में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि कराची किंग्स टीम के डायरेक्ट हैदर अजहर डेविड वॉर्नर को शांत कराते हुए उन्हें दूर लेकर जाने की कोशिश करते हैं।
डेविड वॉर्नर ने वायरल वीडियो को लेकर क्या कहा?
बता दें कि इस पूरे मामले पर अब डेविड वॉर्नर ने चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को रिशेयर करते हुए वॉर्नर ने लिखा कि मैंने हैदर अजहर से कहा कि पहले जाओ और हाथ मिलाओ। अजहर ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया, उनके कहा कि कराची की टीम में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने लिखा सच नहीं है! वे दोनों मेरा मजाक उड़ा रहे थे!
कराची किंग्स ने पांच विकेट से जीता मुकाबला
कराची किंग्स और रावलपिंडी के बीच खेले गए मैच की बात करें तो कराची की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। उन्होंने 198 रन का टारगेट चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। इस पारी से उन्होंने टीम की जीत सुनिश्चित की। इसके बाद आजम खान ने इस मोमेंटम को आगे बढ़ाया। उन्होंने एक जबरदस्त पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। आजम ने सिर्फ 34 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और छह चौके शामिल थे। उनकी इस पारी के बदौलत कराची ने आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें
CSK vs PBKS: चेपॉक में आएगा संजू सैमसन का तूफान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
CSK vs PBKS: आज खेलेंगे एमएस धोनी? पहले मैच में क्यों हो गए थे बाहर