बांग्लादेश की टीम अपने घर पर आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये मैच बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मुश्फिकुर रहीम के लिए बेहद खास है, जिसमें वह अपना 100वां टेस्ट मुकाबला खेलने मैदान पर उतरे हैं। मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी जहां बने हैं तो वहीं इसी के साथ वह वर्ल्ड क्रिकेट में विराट कोहली के साथ एक खास क्लब का हिस्सा भी बन गए हैं।
इस मामले में अब तक सिर्फ 5वें खिलाड़ी बने मुश्फिकुर रहीम
मुश्फिकुर रहीम अब इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। रहीम से पहले ये कारनामा सिर्फ चार खिलाड़ियों ने किया था, जिसमें न्यूजीलैंड के रॉस टेल और टिम साउदी के अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम शामिल था। अब इस लिस्ट में मुश्फिकुर रहीम का नाम भी जुड़ गया है। रहीम ने जहां टेस्ट क्रिकेट में 100 मुकाबले खेले हैं तो वहीं वनडे में 274 और टी20 इंटरनेशनल में अब तक 102 मुकाबले खेल चुके हैं। मुश्फिकुर रहीम का अभी तक का टेस्ट करियर बल्ले से काफी शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने 6000 से अधिक जहां रन बनाए हैं तो वहीं 12 शतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में 100 प्लस मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- रॉस टेलर (न्यूजीलैंड)
- विराट कोहली (भारत)
- डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
- टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
- मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश)
इस लिस्ट का भी हिस्सा बने मुश्फिकुर रहीम
इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक काफी कम ही ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे अधिक मुकाबले खेले लेकिन एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की। अब इस लिस्ट का हिस्सा मुश्फिकुर रहीम भी बन गए हैं, जो अब तक के सिर्फ 5वें खिलाड़ी हैं। इससे पहले सिर्फ चार ऐसे प्लेयर थे जिन्होंने टेस्ट में 100 या उससे अधिक मुकाबले तो खेले लेकिन एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की जिसमें इयान हीली, स्टीफन फ्लेमिंग, जॉनी बेयरस्टो और एंड्रयू स्ट्रॉस का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें
IND vs SA: रवींद्र जडेजा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, ऐसा करने वाले बन सकते हैं सिर्फ 5वें भारतीय
BCCI ने शुभमन गिल की चोट पर दिया बड़ा अपडेट, क्या दूसरे टेस्ट में खेल पाएंगे भारतीय कप्तान?
Latest Cricket News