Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने शुभमन गिल की चोट पर दिया बड़ा अपडेट, क्या दूसरे टेस्ट में खेल पाएंगे भारतीय कप्तान?

BCCI ने शुभमन गिल की चोट पर दिया बड़ा अपडेट, क्या दूसरे टेस्ट में खेल पाएंगे भारतीय कप्तान?

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Nov 19, 2025 12:59 pm IST, Updated : Nov 19, 2025 01:09 pm IST

IND vs SA: गुवाहाटी में 22 नवंबर से दूसरे टेस्ट मैच का आगाज होगा, जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : PTI शुभमन गिल

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के जेहन अभी एक ही सवाल चल रहा है। सवाल है कि क्या कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट में खेल पाएंगे या नहीं? गिल कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें गर्दन में ऐंठन के कारण खेल के बीच में मैदान छोड़ना पड़ गया था। हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। गिल फिलहाल अस्पताल से बाहर हैं, लेकिन अब तक उनके दूसरे टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच BCCI की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। BCCI की ओर यह अपडेट ऐसे समय में आया है जब टीम इंडिया दूसरे टेस्ट के लिए गुवाहाटी रवाना होने वाली है।

दरअसल, BCCI ने कप्तान शुभमन गिल की चोट को लेकर बड़ी जानकारी दी है, जिससे फैंस को थोड़ी राहत मिली है। BCCI ने शुभमन गिल को चोट को लेकर जारी बयान में कहा है कि टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लग गई थी। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें निगरानी में रखा गया और फिर अगले दिन छुट्टी दे दी गई। 

टीम के साथ उड़ान भरेंगे कप्तान

बयान में आगे कहा गया कि शुभमन को अस्पताल में दिए गए उपचार का अच्छा असर हो रहा है और वह 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी निगरानी जारी रखेगी और दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी पर उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा।

नितीश कुमार को आया बुलावा

शुभमन गिल अगर दूसरा टेस्ट मैच मिस करते हैं, तो टीम को संकट का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे है। गिल की चोट को देखते हुए टीम इंडिया ने स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को स्क्वॉड में शामिल किया है। दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीका ने अपने स्क्वॉड में लुंगी एंगिडी को जगह दी है। एंगिडी को कगिसो रबाडा के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। रबाडा पहले टेस्ट में रिब इंजरी के कारण कोलकाता में पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

यह भी पढ़ें

IND vs SA: रवींद्र जडेजा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, ऐसा करने वाले बन सकते हैं सिर्फ 5वें भारतीय

शे होप ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, वेस्टइंडीज के ऐसा करने वाले बने दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement